हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Rajasthan Weather: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, 7 मई तक प्रदेश में जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर

विज्ञापन

Rajasthan Weather: प्रदेश में इन दिनों बारिश-ओलावृष्टि का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। इससे प्रदेश के अधिकांश जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते अधिकांश इलाकाें में तीन दिन तक आंधी-वज्रपात होने की संभावना है।

मौसम विभाग के प्रवक्ता राधेश्याम ने बताया कि प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। प्रदेश में 7 मई तक अधिकतर जिलों में आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई है।

इन जिलों में 50मिमी. से ज्यादा बारिश

प्रदेश में राजसमंद, अलवर, नागौर, बूंदी, जयपुर समेत 10 जिलों में औसत बारिश 50मिमी. से ज्यादा हुई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान में बारिश की सबसे बड़ी वजह इस बार साउथ राजस्थान पर बने दो बड़े सिस्टम रहे हैं।

विज्ञापन

क्या है पश्चिमी विक्षोभ?

पश्चिमी विक्षोभ यानि वेस्टर्न डिस्टर्बन्स भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाक़ों में सर्दियों के मौसम में आने वाला तूफान है जो उत्तर, भारत, पाकिस्तान, नेपाल से गुजरते हुए इनके दायरे में आने वाले वायुमंडल की ऊंची तहों में भूमध्य सागर, अन्ध महासागर और कुछ हद तक कैस्पियन सागर से नमी लाता है।

मौसम में बदलाव आता है। ऐसी स्थिति अभी बनी हुई है, इसी का असर बालोद के मौसम पर भी पड़ रहा है। हवा के ऊपरी भाग में चक्रवाती हवा का घेरा बनता है। यह अफगानिस्तान-पाकिस्तान से कश्मीर-हिमाचल व उत्तराखंड तक पहुंचता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola