Rajasthan Weather: राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी है। गर्मी और लू के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। गर्मी के कारण पारे में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को मरूस्थलीय जिला जैसलमेर सबसे अधिक गर्म रहा। हालांकि देर शाम राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
आज इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आज प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। नागौर, जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, करौली, अजमेर, टोंक, सवाई माधोपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ धूल भरी आंधी और हल्की वर्षा होने की संभावना है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
इन जिलों में ऐसा रहा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जैसलमेर प्रदेश में सबसे अधिक गर्म जिला रहा। जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अजमेर में 42.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 43.7 डिग्री, जयपुर में 42.5 डिग्री, झुंझूनुं के पिलानी में 44.1 डिग्री, सीकर में 42 डिग्री, कोटा में 43.7 डिग्री, बूंदी में 44 डिग्री, धौलपुर में 43.3 डिग्री, टोंक में 45 डिग्री, बारां में 43.9 डिग्री, बाड़मेर में 45.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकाॅर्ड किया गया।
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
8 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
9 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
10 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
10 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
11 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines