Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है। बीते दिन यानी सोमवार की शाम से वेदर में बदलाव देखने को मिला। राजस्थान के कई जिलों बारिश हुई तो कहीं हल्की बूंदाबांदी ने ठंड बढ़ा दी। अचानक हुई बारिश के बाद अचानक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आइए जान लेते हैं आज कैसा रहने वाला है मौसम और बारिश के कितने आसार…
बारिश की है संभावना
मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद से ही दिन और रात के तापमान में बदलाव आया है और हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है। जान लें कि सोमवार को संगरिया में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया जो था 18.6 डिग्री। वहीं गंगानगर में ठंड ने पैर पसारे और रात का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया।
Rajasthan Weather IMD Update
यह भी पढ़ें: करोड़ों की भीड़ में खतरे के बाद भी महाकुंभ क्यों जाते हैं लोग? पुरी के शंकराचार्य ने बताई वजह
कैसा रहेगा मौसम
अब आज के मौसम की बात करें तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। बारिश होने की भी संभावना है, और मौसम में आद्रता 68% दर्ज की जा सकती है। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी जो सर्दी बढ़ा सकती है। विजिबिलिटी की बात करें तो आज धुंध रहने वाली है।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, 4 फरवरी यानी मंगलवार को 15 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इन जिलों के नाम हैं- चूरू, सीकर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, गंगानगर, धौलपुर, करौली, दौसा, टोंक, दौसा, अलवर, भरतपुर, नागौर और जयपुर। वहीं कई जिलों जैसे जयपुर शहर, भीलवाड़ा, करौली, सीकर और झुंझुनूं में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
सोमवार को कैसा था मौसम
अब बीते दिन के मौसम की बात कर लें तो सुबह से समय धूप खिलने की वजह से मौसम में गर्माहट महसूस की गई। इसके अलावा शाम के समय कई जिलों में बारिश के साथ ठंड बढ़ी। बीते दिन इन दस शहरों में 10 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान रहा। इनमें से गंगानगर में सबसे कम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
यह भी पढ़ें: 869 करोड़ में कंपनी बेचने के बाद भी टेंशन में अरबपति, डिप्रेशन में गए, खराब हो गई हालत
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
2 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
5 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
9 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
12 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines