Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव हो गया है। सोमवार को नए वेदर सिस्टम के कारण जयपुर, बीकानेर, उदयपुर और जोधपुर संभाग के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश अजमेर के अरांई में 71 मिमी. रिकाॅर्ड की गई। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज भी प्रदेश के 12 जिलों में बारिश काे लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो आज प्रदेश में जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, सीकर, करौली, झुंझुनूं जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। इसके अलावा उदयपुर, टोंक, सिरोही, राजसमंद, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बूंदी, बांसवाड़ा जिलों में भी बारिश की संभावना है।
सोमवार को इन जिलों में हुई बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को जयपुर समेत अनेक जिलों में 1 से 3 इंच तक बारिश हुई। अजमेर के अरांई में 71 मिमी. बारिश रिकाॅर्ड की गई। इसके अलावा भरतपुर के सीकरी, बारां के शहबाद, जयपुर के सांभर, उदयपुर के कानोड, जोधपुर के शेरगढ़, चित्तौड़गढ़ के कपासन में 1 से 3 इंच तक बारिश हुई। वहीं डूंगरपुर, चूरू, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली।
तेज बारिश के बाद खोले गए कालीसिंध बांध के गेट
वहीं झालावाड़ में तेज बारिश के चलते कालीसिंध बांध का गेट खोलना पड़ा। मानसूनी बारिश का दूसरा दौर शुरू होने से पाली के जवाई बांध, टाेंक के बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। वहीं अगस्त में पहले 15 दिन तक बारिश नहीं होने से किसान चिंतित थे। इससे हनुमानगढ़, चूरू, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, नागौर, पाली समेत कई जिलों में खरीफ की फसलें सूखने लगी थीं।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines