Rajasthan Weather Update: राजस्थान में कड़ाकेे की सर्दी के बीच मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अगले सप्ताह बारिश हो सकती है। ऐसे में क्रिसमस के बाद राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है। वहीं प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने से पूरी धूप खिली जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। लेकिन शाम होते ही एक बार फिर पारा लुढ़क गया।
इधर माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं दो दिन पहले यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं राजधानी जयपुर का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 11 पर आ गया। सुबह-शाम तेज सर्दी रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है वहीं तेज धूप से लोगों को राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 23 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान में एक सिस्टम एक्टिव होगा जिसका असर 2-3 दिन तक होगा।
प्रदेश में कुछ ऐसा रहा तापमान
मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को अजमेर में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा। भीलवाड़ा में 10.4 डिग्री, अलवर में 7.5 डिग्री, जयपुर में 11 डिग्री, पिलानी में 8.5 डिग्री, सीकर में 8.5 डिग्री, कोटा में 12.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 10.1 डिग्री, उदयपुर में 11.4 डिग्री, धौलपुर में 9.8 डिग्री, बारां में 9.2 डिग्री, सिरोही में 8.4 डिग्री, फतेहपुर में 5.9 डिग्री, करौली में 8.9 डिग्री, गंगानगर में 8 डिग्री, हनुमानगढ़ में 6.2 डिग्री और जालौर में 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines