Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है, लेकिन राजस्थान में मानसून के बादल मौत बनकर बरस रहे हैं। बीते 48 घंटे से राज्य में भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते 2 दिन में 20 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात ऐसे हैं कि स्कूल बंद करने पड़ गए। सड़कें बारिश के पानी में डूबी हैं। नदियां उफान पर बह रही हैं। राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों से अलर्ट रहने की अपील की है। बच्चों और बुजुर्गों को घरों में रखने को कहा है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। ताजा अपडेट के अनुसार, अगले 24 घंटे में राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं।
आज 10 राज्यों में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान में अच्छी बारिश हुई है। पूर्वी राजस्थान में गरज चमक के साथ बादल बरसे। दौसा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, बारां जिले में भारी बारिश हुई, जिससे सड़कें तालाब बन गई। हालातों को देखते हुए जयपुर, जयपुर ग्रामीण, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, गंगापुर, भरतपुर में प्रशासन अधिकारियों ने स्कूल बंद करने का फरमान जारी कर दिया है, लेकिन पिछले 24 घंटे में भारी बारिश के कारण 2 बड़े हादसे हो गए। भरतपुर में बारिश के बीच रील बना रहे 7 लड़के बाणगंगा नदी में गिर गए और उनकी मौत हो गई। जयपुर में भी 5 युवक कानोता डैम में डूबने से मारे गए। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 10 जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
2 दिन में बारिश के कारण ये हादसे हुए
जयपुर के कानोता डैम में 5 युवक डूब गए, जिनके शव तलाशने के लिए आज सुबह भी तलाशी अभियान जारी रहा। भरतपुर जिले के श्रीनगर गांव के पास बाणगंगा नदी में डूबने से 7 लड़कों की मौत हो गई। जयपुर ग्रामीण के फागी में माशी नदी के तटबंध पर बाइक समेत बह जाने से सीताराम (21) और देशराज नामक 2 युवकों की मौत हो गई। माधोराजपुरा में नाले में गिरने से बनवारी (25) नामक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूदू में एनीकट में गिरने से सद्दाम (32) नामक व्यक्ति की मौत हुई है।
ब्यावर में अशोक कुमार (23) की तालाब में फिसलने से मौत हो गई, जबकि पाखरियावास निवासी बबलू (16) की तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। केकड़ी में गुलगांव के एक व्यक्ति की बारिश के पानी में बह जाने से मौत हो गई। करौली में मकान की बीम गिरने से एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई। बड़ापुरा गांव में 12 साल की एक बच्ची पानी में बह गई। बांसवाड़ा में दौसा निवासी नर्सिंग छात्र विकास शर्मा की कडेलिया झरने में डूबने से मौत हो गई।
मुख्यमंत्री ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
भारी बारिश के कारण प्रदेशभर में हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बीती शाम आपदा प्रबंधन समिति की मीटिंग बुलाई। उन्होंने अधिकारियों से मौसम का जायजा लिया। रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रदेश में हो रही भारी बारिश से बने हालातों को देखते हुए अधिकारियों की बैठक ली और आपदा प्रबंधन समिति को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। बिजली के खंभों एवं तारों से दूरी बनाए रखें। बारिश के दौरान भवनों में बने बेसमेंट का उपयोग करने से बचें।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines