---विज्ञापन---

Rajasthan Weather Alert: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से गिरा पारा, प्रदेश के कई जिलों का तापमान 10 डिग्री से भी कम

Rajasthan Weather Alert: जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी से राजस्थान समेत मैदानी इलाकों में पारा गिरने लगा है। राजस्थान के विभिन्न जिलों के तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया गहै। सर्दी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह-शाम […]

---विज्ञापन---

Rajasthan Weather Alert: जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी से राजस्थान समेत मैदानी इलाकों में पारा गिरने लगा है। राजस्थान के विभिन्न जिलों के तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया गहै। सर्दी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह-शाम कोहरा छाया रहता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राजस्थान में सर्दी और बढ़ेगी।

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि आने वाले दिनों में राजस्थान के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने इस साल सामान्य से अधिक ठंडा रहने का अनुमान जताया है। हालांकि इस वक्त सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। दिन में आसमान साफ रहने और धूप निकलने के कारण लोगों को हल्की गर्मी का भी एहसास हो रहा है।

---विज्ञापन---

सबसे कम तापमान फतेहपुर का

मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अनुसार वर्तमान में प्रदेश के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान औसत से 2 से 3 डिग्री सेल्शियस ने नीचे दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश में आगामी एक सप्ताह के दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में भी विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। सबसे कम तापमान फतेहपुर के सीकर में 7.1 डिग्री सेल्शियस और चूरू जिले में 7.2 डिग्री सेल्शियस दर्ज किया गया।

दिसंबर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

वहीं मौसम विभाग ने ये भी बताया कि एक दिसंबर के बाद से राजस्थान के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और लोगों को 15 दिसंबर के बाद कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल 15 नवंबर के बाद से ही राजस्थान के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। इसके अलावा जयपुर में आसमान साफ रहेगा। इसके अलावा कोटा में भी आसमान साफ रहेगा और धूप निकलने की संभावना है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Nov 20, 2022 04:40 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola