Weather Alert: राजस्थान के बाशिंदों को बारिश का इंतजार सितंबर में भी करना पड़ सकता है। मौसम विभाग की मानें तो सितंबर के पहले सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि अगर यही हाल रहा तो दूसरे सप्ताह तक मानसून की विदाई हो सकती है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बन रहा है। जो कि एमपी और पूर्वी उत्तरप्रदेश तक ही सीमित रहेगा।
निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि नए सिस्टम से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के क्षेत्र सूखे ही रहेंगे। इसके पीछे पाकिस्तान से आ रही हवाओं को सबसे बड़ी बाधा माना जा रहा है। पाकिस्तान से आ रही हवाएं इतनी शक्तिशाली है कि वह बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम को पश्चिमी भारत तक आने से रोक रही है।
बढ़ने लगा तापमान
वहीं बारिश नहीं होने दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। अधिकांश जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री से ऊपर तक पहुंच गया है। वहीं जयपुर, अलवर, कोटा, चूरू, बीकानेर, फलौदी और धौलपुर में दिन का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। चूरू में कल दिन का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक राज्य में अगले 5 दिनों तक कोई बारिश का अनुमान नहीं है।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
6 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines