Nirmal Pareek
Read More
---विज्ञापन---
Rajasthan Weather Alert: राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि राजस्थान में अब ठंड बढ़ने लगी है। यहां पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आने लगा है। अब प्रदेश में अधिकांश जिलों का रात्रि का तापमान 10 डिग्री के आस-पास पहुंचा गया है। उत्तर भारत के जम्मू, लद्दाख, हिमाचल में वेस्टर्न डिर्स्टबेंस से हुई बारिश और हिमपात (बर्फबारी) के बाद अब मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ने लगी है।
जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में उत्तरी हवाओं का असर बढ़ने लगेगा। जिसके कारण रात में ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक राजस्थान में इस सप्ताह पारा न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ सकता है, जिससे रात में तेज सर्दी पड़ने लगेगी।
बता दें प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है, तो वहीं प्रदेश के करीब सभी जिलों में अब दिन का तापमान भी करीब 32 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। सर्दी बढ़ने से खेतों में ओस नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में सक्रिय होने वाले दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण के बीकानेर संभाग के कई जिलों में बरसात भी हो सकती है।
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कमजोर होने से हवाएं उत्तर से पश्चिम की ओर आने लगेंगी। इन ठंडी हवाओं से मैदानी राज्यों में तापमान गिरेगा, जिसमें राजस्थान भी शामिल है। सीकर, चूरू, बीकानेर, झुंझुनूं, अलवर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ बेल्ट में रात में सर्दी का असर तेज होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें राजस्थान, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।