Rajasthan Assembly Election 2023 Voting : राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। पोलिंग बूथों पर सुबह 7 बजे से लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जुट रहे हैं। सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस हो या मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपनी-अपनी जीत के लिए जनता से उम्मीद लगाए बैठी है। अब जनता किस पार्टी को अपना बहुमत देती है, ये तो 3 दिसंबर को ही पता चलेगा। इस बीच राजस्थान में कौन मुख्यमंत्री बनेगा? इसे लेकर कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट ने बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया है।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जयपुर में कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि राज्य में एक बार फिर मौका मिलेगा। पिछले 5 साल के कार्यकाल को राजस्थान की जनता देखेगी और उसके बाद आकलन करके मतदान करेगी। मुझे पूरा भरोसा है कि राजस्थान और बाकी अन्य राज्य में कांग्रेस जीतेगी. हमें सरकार बनाने को जरूरी संख्या मिलेगी।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
जनता समझदार है : पायलट
सचिन पायलट ने इंडिया टूडे से बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव में लोग समझदारी के साथ सही फैसला लेंगे। हम साल 2018 में विपक्ष में थे और उस समय कठिन दौर था, लेकिन हम इस बार सरकार में है और अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरे हैं। हम पूरे कॉन्फिडेंस में हैं कि हम दोबारा सरकार बनाएंगे। पूरे 5 वर्ष तक भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के तौर पर गायब रही है।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Election 2023 Voting LIVE: भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन राठौड़ बोले- कांग्रेस को 3 दिसंबर को बड़ा झटका लगेगा
हाई कमान तय करेगा कि कौन बनेगा नेता
सचिन पायलट ने आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में भी नरेंद्र मोदी चेहरा थे, लेकिन अब जनता सबकुछ समझती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान हमारे (पायलट) परिवार के बारे में जो बातें रखीं, वो सत्य से परे रखी थी. कांग्रेस पार्टी में हम सभी एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। यहां की जनता जानती है कि कार्य किसका है। पोस्टर पर फोटो किसका बड़ा है, उससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। चुनाव के बाद हाई कमान तय करेगा कि नेता कौन बनेगा।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
12 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines