Rajasthan: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान कई ऐसे मौके आए जब सवालों पर गहलोत सरकार के मंत्री घिरते दिखे। वहीं, वार-पलटवार से काफी गहमा-गहमी भी हुई। ऐसे ही पढ़िए 2 दिलचस्प किस्से…
मैं भाजपा में रहूंगा और छक्के छुड़ाऊंगा
भाजपा विधायक अभनीश महर्षि ने राजस्व मंत्री रामलाल जाट से सवाल पूछा कि उनके क्षेत्र में तहसील को क्रमोन्नत करने के लिए क्या किया गया है? इस पर मंत्री ने उन्हें कांग्रेस जॉइन करने का ऑफर दे दिया। विधायक ने आपत्ति जताई। मंत्री ने कहा कि उप तहसील राजलदेसर को तहसील में क्रमोन्नत करने की घोषणा हो चुकी है। अप्रैल से घोषणाएं लागू होंगी। विधायक को शंका है तो पुराना रिकॉर्ड देख लीजिए। मंत्री के ऑफर पर विधायक ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मुझे कहां रहना है, इस बात की चिंता मत कीजिए। मैं भाजपा में ही रहूंगा और कांग्रेस के छक्के छुड़ाऊंगा।
एमएलए साहब डिनर पर आइए
पटर्यन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने बताया कि पर्यटन के बजट को 2022-23 में एक हजार करोड़ रुपए कर दिया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में यह महज 500 करोड़ था। इस पर भाजपा विधायक धर्मनारायण जोशी ने कहा कि मंत्रीजी गुमराह करने वाला जवाब दे रहे हैं। काम की गति बहुत धीमी है।
इस पर मंत्री ने उन्हें घर पर डिनर करने का ऑफर दिया। मंत्री ने कहा कि आप घर पर आइए, चाय या डिनर लीजिए। आप बता देना, जिसकी गलती होगी उसे आपके सामने सजा दूंगा। इस पर सभापति राजेंद्र पारीक ने दखल दिया तो बात बंद हुई। सभापति ने कहा कि विधायक ने देरी का कारण पूछा है। उस पर जवाब दीजिए।
यह भी पढ़ें: Jaipur News: सीएम ने राजस्थान के बजट को बताया माॅडल, बोले- पीएम को बजट की काॅपी भेजेंगे
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
21 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines