Rajasthan: विधानसभा में बीजेपी विधायकों का हंगामा, महेश जोशी बोले- 'लाल डायरी झूठ बोलने की ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बन गई है'

Rajasthan Vidhan Sabha Live Mahesh Joshi

Rajasthan Vidhan Sabha: आठ दिन बाद बुधवार को एक बार फिर विधानसभा की कार्यवाही शुरु हुई। कार्यवाही शुरु होते ही विधानसभा में शून्यकाल के दौरान बीजेपी विधायकों ने मदन दिलावर के निलंबन और लाल डायरी के मुद्दे पर शून्यकाल के दौरान बीजेपी विधायकों ने हंगामा काटा। बीजेपी के हंगामे के कारण पहले सदन की कार्यवाही दो बार आधे-आधे घंटे और तीसरी बार अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।

इस दौरान बीजेपी विधायकाें ने वेल में आकर नारेबाजी की। विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार ने ताबड़तोड़ 5 बिल बिना चर्चा किए पारित करा दिए। बता दें कि 15वीं विधानसभा की कार्यवाही का आज आखिरी दिन था।

गुढ़ा से डायरी छीन ली गई, यह उचित नहीं- राठौड़ 

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने लाल डायरी पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया था। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी विधायक मदन दिलावर का निलंबन रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 24 जुलाई को कार्यवाही के दौरान हुई हाथापाई में कांग्रेस विधायकों ने राजेंद्र गुढ़ा से लाल डायरी छीन ली।

इसके बाद मंत्री महेश जोशी, शांति धारीवाल और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कड़ी आपत्ति जताई। राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि आज भी कुछ अनुत्तरित सवाल आ जाते हैं उसमें सदन की गरिमा का सवाल भी उठ जाता हैं सत्ता पक्ष का सदस्य लाल डायरी को सदन के पटल पर रखना चाहता था। लेकिन इस दौरान उससे डायरी छीन ली जाती है यह भी उचित नहीं है।

लाल डायरी झूठ बोलने का ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट- जोशी

राठौड़ के जवाब में जलदाय मंत्री महेश जोशी ने कहा कि लाल डायरी झूठ बोलने की ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बन गई है। उन्हाेंने कहा कि बीजेपी के लोग झूठ बोल रहे हैं कौनसी लाल डायरी की बात की जा रही है? किसने छीना? यह गलत बात है। वहीं संसदीय कार्य मंत्री धारीवाल ने कहा कि किसी भी चीज को सदन में रखने का प्रोसेस होता हैं।

धारीवाल ने कहा कि टेबल कहां किया जाता है? बीजेपी गलत रोल प्ले कर रही है। इसमें मिलीभगत की बू आ रही है। वहीं डोटासरा ने कहा कि इस बात की कोई प्रांसगिकता नहीं है। उन्होंने कहा कि इनकी मिली जुली नूरा कुश्ती थी। आज इस बात की क्या प्रासंगिकता है?

ये भी देखेंः

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ