Rajasthan: कुलदीप जघीना हत्याकांड का वीडियो वायरल, बस में गैंगस्टर पर गोलियां बरसाकर फरार हो जाते हैं बदमाश

Rajasthan_ Kuldeep Jaghina Murder Case, Video Viral

Rajasthan: राजस्थान के भरतपुर में 12 जुलाई को बीजेपी नेता की हत्या के आरोपी कुलदीप जघीना की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अब इस हत्याकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें 7-8 बदमाश बस में गोलीबारी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अपराधी बेखौफ होकर बस के अंदर घुसते हैं और कुलदीप की हत्या कर फरार हो जाते हैं। अचानक हुए इस गोलीकांड से बस में बैठी सवारियां डर जाती हैं और जैसे तैसे बस की खिड़कियों से बाहर निकलने का प्रयास करती है।

विज्ञापन

बता दें कि भरतपुर में 4 सितंबर 2022 को भाजपा नेता कृपाल जघीना की बदमाशों गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी कुलदीप जघीना था। 12 जुलाई 2023 को चालानी गार्ड उसे रोडवेज की बस में जयपुर से भरतपुर पेशी के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में टोल प्लाजा पर अंदर बैठे कुलदीप और विजयपाल सिंह पर बदमाश तड़ातड़ गोलियां बरसा देते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ