Rajasthan: चुनावी साल में राजस्थान सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। एक तरफ विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है तो वहीं दूसरी ओर जयपुर में बेरोजगारों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को 25 सूत्री मांगों को लेकर राजस्थान एकीकृत बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने बड़ी संख्या बेरोजगारों के साथ शहीद स्मारक पर धरना दिया।
युवा चुनाव में वोट से देंगे जवाब
बेरोजगारों ने कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांगों को पूरा नहीं किया तो आने वाले चुनाव में हम सरकार को वोट से इसका जवाब देंगे। बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि राजस्थान में पेपर लीक माफिया के खिलाफ सरकार को सिर्फ कागजों में नहीं जमीन पर भी कार्रवाई करनी होगी। आरपीएसी और कर्मचारी चयन बोर्ड जैसी संस्थाओं में यूपीएससी की तर्ज पर नियुक्ति की जानी चाहिए।
उपेन यादव ने कहा कि लंबित भर्ती प्रकिया को जल्द से जल्द पूरा कर नियुक्ति दी जाए। वहीं 1 लाख पदों पर होने वाली भर्ती की विस्तृत सूचना जारी की जाए। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर पिछले काफी वक्त से आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में अगर सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी तो प्रदेशभर के युवा आने वाले चुनाव में वोट से इसका जवाब देंगे।
बेरोजगारों की प्रमुख मांगें
नई 1 लाख भर्तियों का विभाग वर्गीकरण करने के साथ ही विज्ञप्ति और परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाए। RPSC,कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति कमेटी बनाकर या UPSC की तर्ज पर की जाए। अध्यापक भर्ती, वरिष्ठ अध्यापक और स्कूल व्याख्याता के साथ ही पीटीआई भर्ती सहित अन्य प्रक्रियाधीन भर्तियों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी किया जाए। गोपाल केसावत EO RO भर्ती ओमार सीट कांड प्रकरण की और सोशल मीडिया में वायरल SI भर्ती में संदिग्ध चयनित अभ्यर्थियों की निष्पक्ष जांच की जाए।
रीट पात्रता परीक्षा की तिथि और विज्ञप्ति जारी की जाए। युवा बेरोजगारों से सीधा संवाद करके युवा बेरोजगारों की मांगों के निस्तारण के लिए एक कमेटी का गठन किया जाए। पेपर लीक मामले में लाए गए उम्रकैद की सजा के कानून को जल्द से जल्द धरातल पर लागू करने के साथ फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाए।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
1 day agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines