हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan University: छात्रों के हक में नेता हरफूल चौधरी ने ली जमीन समाधि

विज्ञापन

Rajasthan University: राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्र नेता हरफूल चौधरी ने जमीन समाधि ले ली। हरफूल ने कहा कि जब तक उनकी तीन सूत्री मांगाें को पूरा नहीं किया जाएगा उनका विरोध जारी रहेगा। बता दें कि हरफूल चौधरी पिछले काफी समय से अपने समर्थकों के साथ यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर रहे थे।

रजिस्ट्रार पर साधा निशाना

चौधरी ने कहा कि राजस्थान की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी में सेंट्रल लाइब्रेरी का उद्घाटन हुए 2 महीने बीत चुके हैं। लेकिन अब तक इसे शुरू नहीं किया गया है। जबकि छात्रों के सेमेस्टर एग्जाम शुरू हो चुके हैं। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने आम छात्रों के साथ पैसों का भ्रष्टाचार किया है। जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

हरफूल ने कहा कि इससे पहले मैंने यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के लिए शांतिप्रिय प्रदर्शन किया था। लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा हम डेढ़ सौ छात्रों पर राज्य कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करा दिया। यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा दर्ज मुकदमा वापस लिया जाना चाहिए।

पहले भी कर चुके हैं प्रदर्शन

बता दें कि इससे पहले छात्र नेता हरफूल चौधरी ने प्रोफेसर के प्रमोशन की मांग को लेकर कुलपति सचिवालय पर 4 और 5 जनवरी को प्रदर्शन किया था। इस दौरान कुछ छात्र कुलपति सचिवालय की छत पर चढ़ गए थे। वहीं देर रात तक हरफूल कुलपति सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे रहे थे।

हालांकि लगातार बढ़ते प्रदर्शन के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने प्रोफेसर को प्रमोशन तो दो दिया। लेकिन छात्रों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर दी गई थी। जिसको लेकर अब छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें