Rajasthan News: राजस्थान के दौसा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई हैं, सात साल पहले एक महिला की हत्या के मामले में उसके पति व एक अन्य युवक को जेल हुई थी, लेकिन जब आरोपी पति जमानत पर वापस आया तो उसने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई, क्योंकि जिस पत्नी की हत्या के जुर्म में पति जेल में सजा काट रहा था, जमानत पर बाहर आते ही उसने पत्नी को ढूंढ निकाला है, वो भी जिंदा और सही सलामत।
इस तरह हुआ खुलासा
दरअसल, पति को पता चला कि अचानक लापता हुई उसकी पत्नी किसी और के साथ रहने लगी थी, जबकि सात साल पहले उसकी हत्या का मामला यूपी के मथुरा में दर्ज हुआ था, महिला के पिता ने उसके कपड़ों से उसकी शिनाख्त भी की थी। जिसके बाद महिला की हत्या के जुर्म में उसके पति और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया था, यह पूरी कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस ने की थी, ऐसे में मामले के खुलासे के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक मथुरा में कोसी निवासी महिला आरती करीब सात साल पहले राजस्थान के मेंहदीपुर बालाजी आई थी, यहां वह छोटा-मोटा काम कर अपना गुजरा करने लगी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सोनू सैनी नाम के युवक से हुई थी, दोनों के बीच बातचीत होने लगी और बाद में इन दोनों ने शादी कर ली। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही आरती लापता हो गई। उसके लापता होने के कुछ दिन बाद उत्तर प्रदेश के वृंदावन में पुलिस को एक नहर एक महिला का शव मिला, जिसकी पहचान आरती के तौर पर हुई, इस तरह शव आरती का घोषित कर दिया और गुमशुदगी के मामले को हत्या में तरमीम कर पति सोनू सैनी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पिता ने की थी पहचान
जानकारी के मुताबिक शव खराब हो चुका था, इसलिए तत्काल पहचान नहीं हो पाया, लेकिन बाद में आरती के पिता ने थाने में रखे उसके फोटोग्राफ्स और कपड़ों से आरती के शव की पहचान की थी। इसके बाद पुलिस ने आरती के पिता की तहरीर पर साल 2015 में वृंदावन में दौसा निवासी पति सोनू सैनी और गोपाल सैनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया, इन दोनों आरोपियों ने लाख सफाई दी, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। आखिरकार तीन साल तक जेल में रहने के बाद ये दोनों जमानत पर बाहर आए, इसके बाद महिला आरती को दौसा जिले के विशाला गांव से खोज निकाला।
आरती को यूपी पुलिस को सौंपा।
दोनों पीड़ितों ने महिला की पहचान करने के बाद मेहंदीपुर बालाजी थानाप्रभारी अजीत बड़सरा को पूरा घटनाक्रम बताया, इसके बाद पुलिस ने आरती को बैजूपाड़ा इलाके से हिरासत में लेकर यूपी में वृंदावन थाना पुलिस को सूचित किया। वृंदावन पुलिस ने जब दौसा पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ, दरअसल, महिला अपने पति को बिना बताए ही किसी और के साथ रहने लगी थी। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच की बात कही है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines