हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan: सीकर में पेड़ से टकराई अनियंत्रित बोलेरो, 2 युवकों की मौत, 4 घायल

विज्ञापन
Road Accident

Rajasthan: राजस्थान के सीकर में एक अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरा गई। जिससे उसमें सवार 2 युवकों की मौत हो गई वहीं चार युवक घायल हो गए। घायलों को सीकर के हाॅस्पिटल में रैफर किया गया है। वहीं मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बोलेरो सवार सभी 6 युवक अजमेर के रहने वाले हैं और सीकर स्थित खाटूश्याम जी के दर्शन कर वापस अजमेर लौट रहे थे। वापसी में अजमेर नंबर की बोलेरो कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर ढलान पर चली गई और फिर पेड़ से जा टकराई। घटना में रामस्वरूप जांगिड़ (35), कैलाश नागर (30), जय सिंह (28), प्रवीण रावत (30) गोपाल गुर्जर (35), गोविंद (45) घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने कैलाश और रामस्वरूप को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें