हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: cycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

वो हमारे साथ अश्लील हरकतें करते...परिवार को बताया और छेड़छाड़ से परेशान 2 नाबालिग लड़कियों ने दी जान

विज्ञापन

Rajasthan Crime: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यहां दो नाबालिग छात्राओं ने इसलिए जहर पीकर आत्महत्या कर ली, क्योंकि तीन लड़के उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने इस मामले में जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, इनमें एक नाबालिग है।

छात्रावास में रहकर कर रही थीं पढ़ाई

पुलिस के अनुसार, लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई थी। दर्ज किए गए शिकायत के मुताबिक दो नाबालिग लड़कियां पीपल खूंट में एक छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। परिवार का आरोप है कि लड़कियों को एक नाबालिग सहित तीन लड़के परेशान कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- कौन हैं नूर शेखावत, जो राजस्थान की पहली ट्रांसजेंडर, यूनिवर्सिटी के महारानी कॉलेज में मिला एडमिशन

लड़के कर रहे थे परेशान

बांसवाड़ा के IG पुलिस, ‘एस परिमाला ने न्यूज एजेंसी एएनआई को जानकारी देते हुए बताया, ‘हमें घंटाली पुलिस स्टेशन में सूचना मिली कि दो नाबालिग लड़कियों ने जहर खा लिया है। जहर खाने वाली लड़कियों को हॉस्पिटल भेजा गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके रिश्तेदारों ने बताया कि ये दोनों नाबालिग लड़कियां पीपल खूंट में पढ़ रही थीं और आरोप लगाया कि उन्हें एक नाबालिग लड़के और उसके दो दोस्तों ने परेशान किया था, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है।’

बीजेपी ने सीएम गहलोत पर साधा निशाना

वहीं, इस मामले को लेकर बीजेपी के राजस्थान अध्यक्ष और राज्य में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इस घटना को लेकर सीएम गहलोत सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह घटना राज्य की खराब कानून व्यवस्था पर भी सवालिया निशान है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के जंगलराज में महिलाओं और बेटियों पर अत्याचार चरम पर है। प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट में छेड़छाड़ से परेशान दो स्कूली छात्राओं द्वारा सुसाइड की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें