हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan: बेटों से परेशान बुजुर्ग माता-पिता ने मांगी इच्छा मृत्यु, बोले- बच्चे करते हैं मारपीट

विज्ञापन

Rajasthan: राजस्थान के कोटा में एक बुजुर्ग माता-पिता ने अपने बेट-बहू से परेशान होकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। साथ ही दंपत्ति ने बेटे को संपत्ति से बेदखल करने की मांग की है। कोटा के कनवास निवासी सीताराम और उनकी पत्नी ने अपने बेटे पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने जिला कलेक्टर को शिकायत दर्ज कराई है। परिवाद में बुजुर्ग दंपत्ति ने इच्छा मृत्यु की मांग की है।

दवाई-खाने के नहीं है पैसे

परिवादी ने कलेक्टर को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह फिलहाल वार्ड नं. 11 के सांगोद में रहते हैं। बुजुर्ग होने के कारण उनकी सेहत भी ठीक नहीं रहती है। उनके चार बच्चे है। उन्होंने बताया कि चारो बच्चे बंटवारे के हिसाब से अलग-अलग रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंटवारा उन्होंने नहीं किया है बल्कि चारो बच्चों ने समझौता पत्र के आधार पर बंटवारा कर लिया।

बेटे करते है मारपीट

इसके अलावा बुजुर्ग दंपत्ति ने बताया कि उनके साथ मारपीट की जाती है और बंधक बना लिया जाता है। सीताराम ने बताया कि बच्चों ने उन्हें पुश्तैनी मकान में एक छोटा सा कमरा दे रखा है। उन्हें पड़ोसियों से बात तक नहीं करने देते। उन्होंने बताया कि उनके पास दवाई और खाने के पैसे भी नहीं है। सीताराम ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने प्रशासन से कई बार गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ये भी देखेंः

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें