के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान विश्वविद्यालय के महारानी कॉलेज में ट्रांसजेंडर नूर शेखावत को एडमिशन मिल गया है। लंबे समय बाद पहले तो उन्हें जन्म प्रमाण पत्र मिला और उसके बाद हायर एजुकेशन के लिए भी बहुत संघर्ष करना पड़ा। कॉलेज में एडमिशन के बाद नूर अब अपने नाम के आगे डॉक्टर लगवाने के लिए कड़ी मेहनत में जुट गई हैं। हालांकि, नूर ने खुद के जैसे ट्रांसजेंडर बच्चों की तरफ से एक बड़ा सवाल भी खड़ा किया है कि किन्नरों से आशीर्वाद तो सबको चाहिए, लेकिन ऐसे बच्चे पैदा होने पर उन्हें अपने ही घर में नहीं रखा जाता है, कोसा जाता है, ऐसा क्यों!
एडमिशन के लिए करना पड़ा संघर्ष
दरअसल, 12वीं पास करने के बाद नूर कॉलेज में प्रवेश लेने गईं तो, उनके आवेदन को स्वीकार तो कर लिया गया, लेकिन थर्ड जेंडर के लिए कोई प्रावधान नहीं होने के चलते उन्हें काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। नूर के लगातार संघर्ष के चलते अब कॉलेज की सेंटर फॉर एडमिशन कमेटी ने स्पेशल केस मानते हुए ट्रांसजेंडर श्रेणी में उन्हें दाखिला दिया है। नूर शेखावत उस वक्त सुर्खियों में आई थीं, जब उन्हें इस साल 19 जुलाई को प्रदेश का पहला ट्रांसजेंडर का बर्थ सर्टिफिकेट जयपुर नगर निगम की ओर से मिला था।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: बीजेपी के पोस्टर में अपना फोटो देख किसान हैरान, बोला- न कोई कर्ज है, न ही मेरी जमीन नीलाम
विधानसभा चुनाव में बनाया गया ब्रांड एंबेसडर
नूर ने 2013 में 12वीं की परीक्षा पास की थी, लेकिन जन्म और शुरुआती शिक्षा के प्रमाण पत्र में नाम और जेंडर की वर्तमान पहचान से अलग होने के चलते उन्हें कहीं भी प्रवेश नहीं मिला, क्योंकि वह ट्रांसजेंडर के रूप में ही अपने आगे की शिक्षा पूरी करना चाहती थीं, जिसके लिए उसने लंबी लड़ाई भी लड़ी। वैसे, नूर के संघर्ष से प्रभावित होकर राजस्थान सरकार ने उन्हें विधानसभा चुनाव में ब्रांड एंबेसडर भी बनाया है। हालांकि, खुद नूर अपनी पिछली जिंदगी के बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती है, लेकिन सूत्रों के अनुसार ट्रांसजेंडर नूर का जन्म का नाम आदित्य प्रताप सिंह था। पैदाइशी किन्नर होने के बावजूद भी घर वालों ने उसे लड़के की तरह ही पाला, लेकिन नूर अपने आप को महिला के रूप में सहज मानने लगी थीं।
नई पीढ़ी के लिए राह हुई आसान
अपने भविष्य के लिए खासतौर पर पढ़ाई में बाधा बन रही है जेंडर को दूर करने वाली नूरशेखावत का दावा है कि उनके संघर्ष ने ट्रांसजेंडर की नई पीढ़ी के लिए राह आसान कर दी है। अब उन्हें अपने जेंडर के साथ शिक्षा पाने से कोई नहीं रोक पाएगा। नूर का कहना है कि बचपन से ही उनके साथ भेदभाव किया जाता था। लैंगिक प्रताड़ना भी हर जगह मिली, जिसके चलते वह ठीक से स्कूल भी नहीं जा पाती थी। यहां तक की उसके माता-पिता भी उन्हें कोसते थे। हालांकि, नूर को उम्मीद है कि उनके माता-पिता उन्हें स्वीकार कर लेंगे। उन्होंने बताया कि कहा कि वर्ष 2017 में जब उसके पड़ोस में किन्नर आए तो, उनसे बातचीत के बाद ही उसके जीवन मे बड़ा बदलाव आया था। वे उनके साथ रहने उदयपुर भी चली गई थीं। बधाइयां मांगकर जीवन भी चलाया और अब आगे की पढ़ाई भी कर रही हूं।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
8 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines