राजस्थान में 3 भाइयों की मौत, ट्रॉली में पीछे से घुसी बाइक, खेत से घर जा रहे थे तीनों

Rajasthan Tonk Road Accident: राजस्थान के टोंक में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है, जिसमें तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई है।

Rajasthan Tonk Accident, Tonk Road Accident, Accident, Rajasthan News, Tonk News, Hindi News

Rajasthan Tonk Road Accident: राजस्थान के टोंक में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है, जिसमें तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई है, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह घटना उस वक्त हुई जब चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे से एक बाइक टकरा गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मालपुरा (टोंक) अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीन युवकों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

अचानक ब्रेक लगने से हुआ हादसा

यह घटना मालपुरा थाना क्षेत्र में टोरड़ी और अंबापुरा के बीच मंगलवार रात को हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। इस घटना को लेकर मालपुरा थाना प्रभारी भागीरथ सिंह ने बताया कि टोरड़ी निवासी शंकर (22) पुत्र गोपाल कहार, अजय (19) पुत्र पप्पू कहार, गणेश (20) पुत्र नोरत कहार और भवानी शंकर (15) पुत्र कालू कर देर रात को मालपुरा क्षेत्र के खेत में से ट्रैक्टर-ट्रॉली में मूंगफली का छिलका (चारा) भरकर मोटरसाइकिल से गांव आ रहे थे। इस बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली के आगे अचानक गाय के आ जाने से ड्रॉइवर ने ब्रेक लगा दिए और पीछे से आ रही बाइक इससे टकरा गई।

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

हादसा रात करीब तीन बजे हुआ। राहगीरों द्वारा हादसे की सूचना मिलने पर मालपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मालपुरा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां, डॉक्टर ने शंकर, अजेय और गणेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल भवानी शंकर को मालपुरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसकी भी हालत गंभीर होने से आज अल सुबह करीब 4 बजे जयपुर रेफर कर दिया गया। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ