हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan: जयपुर में 140 रुपए किलो बिका टमाटर, सब्जी विक्रेता बोले- जमाखोरी से बढ़ रहे दाम

विज्ञापन

Rajasthan: देश में इन दिनों टमाटर के बढ़ते दामों से हाहाकार मचा है। बाजारों में अब टमाटर 100 रुपए नहीं 180 रुपए किलो तक बिक रहा है। राजधानी जयपुर में शुक्रवार को टमाटर 140 रुपए किलो बिका। कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो टमाटर के दामों में आया उछाल का सबसे बड़ा कारण मौसम की मार है। बिपरजाॅय तूफान के कारण गुजरात और महाराष्ट्र में टमाटर की खेती खराब हो गई।

जमाखोरी के कारण बढ़ रहे दाम

सब्जी विक्रेताओं की मानें तो दाम बढ़ने का मुख्य कारण जमाखोरी है। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि जब तक स्थानीय फसल बाजारों में नहीं आएगी तब तक टमाटर के दाम ऐसे ही रहेंगे। कुल मिलाकर टमाटर पर हायतौबा मची हुई है। जयपुर में शुक्रवार को सब्जियों के दाम इस प्रकार रहे।

टमाटर- 140 रुपए प्रति किलो
हरी मिर्च- 60 से 80 रुपए प्रति किलो
नींबू- 100 से 120 रुपए प्रति किलो
ग्वारफली- 80 रुपए किलो
करेला- 80 रुपए किलो
अदरक- 250 से 280 रुपए प्रति किलो
टिंडा – 80 से 100 रुपए किलो
शिमला मिर्च – 100 से 120 रुपए किलो
भिंडी – 80 रुपए किलो

अन्य सब्जियों के दामों में हो रही बढ़ोतरी

टमाटर के अलावा अन्य सब्जियों के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जयपुर की मुहाना मंडी में हरी मिर्च 60-80 रुपए प्रति किलो, ग्वारफली 80 रुपए प्रति किलो, अदरक 250 से 280 रुपए प्रति किलो तक बिक रही है। जयपुर फल-सब्जी थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष राहुल तंवर ने बताया कि मानसून के सीजन में दूसरे राज्यों के अलावा राजस्थान में भी घरेलू सब्जियों की आवक पर तेज बारिश से असर पड़ा है। आमजन का रसोई बजट बिगड़ गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें