हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राजस्थान: माना बावजी मंदिर से 200 चांदी के छत्र चोरी का हुआ खुलासा, पुलिस ने इस इलाके से दो को दबोचा

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस ने प्रतापगढ़ स्थित माना बावजी मंदिर से 600 छत्र चोरी होने का खुलासा कर दिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस अभी छत्र बरामद करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के नटेला गांव में प्रसिद्ध माना बावजी मंदिर है। गत 26 जून को चोरों ने इस मंदिर से 600 से ज्यादा चांदी के छत्र चुरा लिए। मंदिर समिति के सदस्य नारूलाल मीणा नेथाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि 200 से ज्यादा चांदी के छत्र मंदिर से गायब हैं, जिनका वजन 5 ग्राम से लेकर 250 ग्राम तक था। इस घटना से लोगों में काफी रोष फैल गया। पुलिस ने टीम बनाकर जांच शुरू की और मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बड़े तालों को तोड़कर गए थे अंदर

मंदिर समिति के सदस्य ने बताया कि लोगों की मनोकामना पूरी होने पर लोग मंदिर में चांदी और सोने की चीजें चढ़ाते हैं। इसकी सुरक्षा के लिए मंदिर के गर्भगृर पर बड़े-बड़े दो ताले लगे हुए हैं। बताया कि सुबह जब सफाईकर्मी मंदिर पहुंचे, तो गेट खुले थे। अंदर से चांदी के सभी छत्र गायब थे।

विज्ञापन

मुखबिर से मिली थी सूचना

चोरी की जानकारी मिलने पर एसपी विनोद कुमार बंसल ने एक स्पेशल टीम बनाई। इसमें धरियावद थाने के एसएचओ कमलचंद मीणा, एएसआई नाथूलाल और साइबर एक्सपर्ट रमेश कुमार को शामिल किया। एक मुखबिर तंत्र ने पुलिस को बताया कि चोरी के बाद से दो लड़के महेंद्र मीणा और दिनेश मीणा गायब हैं। पुलिस ने संभावित ठिकानों की लिस्ट बनाकर दबिश शुरू की। 7 जुलाई की रात लसाड़िया इलाके के एक खेत से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूरी प्लानिंग से की थी चोरी

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने चोरी के लिए पूरी तैयारी की थी। पुलिस को मिले कागजातों में मंदिर की बनावट, लोकेशन, गार्ड की ड्यूटी का समय भी नोट था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि छत्र को छोटे टुकड़ों में बेचने वाले थे। हालांकि अभी तक चोरी हुए बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola