Rajasthan: राजस्थान के टोंक जिले के मेंहदावास थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पत्थर की खदान ढहने से 2 मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास काम कर रहे मजदूर खान के अंदर पहुंचे और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करने लगे। जानकारी मिलने पर मेंहदावास थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

काम करते समय खदान का एक हिस्सा ढहा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार काबरा में फेल्सपार पत्थर की खदान है। शनिवार सुबह लवादर निवासी शेरू खान और दलपुरा निवासी देवलाल पुत्र प्रभु गुर्जर काम करने के लिए उतरे। खान में उतरने के आधे घंटे बाद खान का एक हिस्सा उनके ऊपर गिर गया। इससे दोनों मजदूर मलबे दब गए। इसके बाद अन्य मजदूरों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमाॅर्टम करवाकर शवों को अस्पताल की माॅर्चरी में रखवाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ