Niharika Gupta
Read More
---विज्ञापन---
SSC CGL Topper Mohit success secret: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) नई दिल्ली की ओर से आयोजित संयुक्त परीक्षा 2022 का परिणाम 13 मई, शनिवार को घोषित किया गया। इसमें राजस्थान की किशनगढ़ तहसील के मंगरा गांव निवासी मोहित चौधरी ने देशभर में फर्स्ट रैंक हासिल की है। मोहित का चनय आयकर अधिकारी के रूप में हुआ है। यहां जानिए मोहित चौधरी की सफलता की कहानी…
बता दें, 23 वर्षीय मोहित ने अपनी इस सफलता का आधार प्रतिदिन 12 घंटे की सेल्फ स्टडी को बताया है। साथ ही उन्होंने आनलाइन कोचिंग की भी इसमें भूमिका बताई है। एसएससी की कोचिंग के दौरान मोहित ने मैथमेटिक्स की कोचिंग मैथ टीचर गगन प्रताप से ली थी।
रिजल्ट के बाद, दिल्ली पहुंचकर मोहित ने गगन प्रताप से मुलाकात की। इस दौरान मोहित ने कहा कि गगन प्रताप सर के मार्गदर्शन में एसएससी सीजीएल-2022 में टॉप करना संभव हो सका। गगन सर बहुत अच्छा मैथ पढ़ाते हैं। उनका मैथ के सवालों को समझाने का तरीका बहुत आसान और समय बचाने वाला होता है। इससे जल्दी सवालों को हल करने में मदद मिली। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को भी दिया है।
वहीं, मैथ टीचर गगन प्रताप ने कहा कि 10 से 12 घंटे लैपटॉप से आज युवाओं को सबसे ज्यादा निर्माण में बाधा है। यही कारण रहा कि उन्होंने तीन साल पहले ही मल्टीमीडिया मोबाइल छोड़ दिया। केवल की-पैड वाले मोबाइल फोन का उपयोग किया। साथ ही गणित, अंग्रेजी. रीजनिंग और जीके चारों विषयों पर फोकस करके पढ़ाई की।
आपको बता दें, ग्रुप बी की यह परीक्षा पहली बार नए पैटर्न पर हुई। इस परीक्षा के प्री क्वालीफई चरण में 16 लाख अभ्यर्थियों ने क्वालिफाई किया। इसके बाद मेंस का पेपर दिया, इसमें कंप्यूटर और टाइपिंग टेस्ट दिया। सभी के नंबर जुड़कर रैंकिंग बनी। गौरतलब है कि एसएससी परीक्षा में 36 लाख ने फार्म भरा, 30 हजार पोस्ट पर रैंकिंग जारी हुई है।
मोहित के पिता प्रभुलाल भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर जोधपुर में कार्यरत हैं। उनकी मां ललिता गृहिणी हैं। मोहित की पढ़ाई पिता की पोस्टिंग वाले स्थानों पर ही हुई है। मोहित ने पूना से मैकेनिकल में इंजीनियरिंग करने के बाद एसएससी सीजीएल की तैयारी शुरू कर दी। वर्तमान में मोहित अपने पिता के साथ जोधपुर में रहते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की तैयारी कर रहे हैं। मोहित की एक छोटी बहन कल्पना चौधरी हैं। मोहित अपने पिता को छोड़कर नौकरी नहीं करना चाहते हैं। इसलिए विदेश मंत्रालय से आए आफर को मोहित ने ठुकरा दिया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें राजस्थान, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।