Rajasthan Weather Update(गणपत सिंह मांडोली): राजस्थान के सिरोही जिले में लगातार सर्दी का प्रकोप जारी है हिल स्टेशन माउंट आबू पर सर्द हवाओं से लगातार ठिठुरन दौर जारी है। भारत से आ रही बर्फीली हवाओं से माउंट आबू में कड़ाके की सर्दी का दौरा पांचवें दिन शनिवार को भी जारी है। सुबह जगह-जगह बर्फ जमी नजर आई। शनिवार को सुबह अलग-अलग जगह के पारा में उतार-चढ़ाव हो रहा है।
कुम्हारवाड़ा, चाचा म्यूजियम, पोलो ग्राउंड, मुख्य बाजार, गुरु शिखर, हेटमजी, आरना, ओरिया, अचलगढ़ में पारा माइनस 3 डिग्री तक लुढका, जबकि नक्की झील समेत शहर में पारा 1.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को शहर का न्यूनतम पारा 1.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है।
माउंट आबू शहर के कुम्हारवाड़ा और पोलो ग्राउंड के आसपास पारा -3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया है, इसके चलते फूल पत्तियों, पोलो मैदान समेत गाड़ियों के कांच पर बर्फ की मोटी परत दिखाई दी। सुबह बर्फ की चादर दिखने से सैलानी बर्फ जमी नजर आई।
सर्दी के तेवर तेज होने के चलते लोगों की दिनचर्या देरी से शुरू हो रही है तथा धूप निकलने के बाद लोग अपने डेली के काम कर रहे हैं। लोग अलाव और गर्म कपड़ों के सहारे सर्दी से बचने का जतन कर रहे है और पर्यटक चाय की चुस्कियों के साथ गर्म व्यंजनों के सहारे मौसम का लुफ्त उठा रहे हैं। इसके साथ ही बर्फ को देख पर्यटक रोमांचित हो उठे।
दिन में भी चल रही शीत लहर
माउंट आबू के साथ जिले के मैदानी क्षेत्रों में भी कड़ाके की सर्दी का दौर जारी रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन में भी बर्फ़ीली हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को दिन में भी गर्म कपड़ों से कवर होकर रहना पड़ता है।
तापमान में थोड़ी बहुत बढ़ोतरी
मौसम विभाग के अनुसार, 15 दिसंबर से हवा की दिशा में थोड़ा बदलाव हो सकता है। अभी उत्तरी हवा चल रही है, जो 15 दिसंबर और उसके बाद से उत्तर-पश्चिम होने की संभावना है। इस कारण राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों में सर्द हवा का असर कम होगा और दिन के साथ-साथ रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- राजस्थान में किसानों को मिली सीएम किसान सम्मान निधि, खातों में पहुंची 700 करोड़ की राशि
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
11 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
12 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines