---विज्ञापन---

राजस्थान सेक्स सीडी कांड: कौन है मेवाराम जैन, कांग्रेस ने जिसे पार्टी से किया सस्पेंड

Who is Mewaram Jain in Hindi: मेवाराम जैन के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पीड़िता ने उस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

---विज्ञापन---

Who is Mewaram Jain in Hindi: राजस्थान में एक बार फिर सेक्स सीडी कांड से बवाल मचा हुआ है। इस बार कांग्रेस नेता मेवाराम जैन का नाम सुर्खियों में है। मेवाराम जैन का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह शारीरिक संबंध बनाता नजर आ रहा है। प्रदेश कांग्रेस ने इस बवाल के बाद मेवाराम जैन पर कार्रवाई की है। मेवाराम की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है। आइए जानते हैं कौन है मेवाराम जैन…

बाड़मेर का तीन बार विधायक रह चुका है मेवाराम जैन

मेवाराम जैन बाड़मेर सीट से तीन बार विधायक रह चुका है। वह बाड़मेर जिले के बलेवा का रहने वाला है। उसने इस बार भी विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन बीजेपी की बागी प्रत्याशी प्रियंका चौधरी से चुनाव हार गया। लगभग 70 साल की उम्र के इस पूर्व विधायक को राजस्थान सरकार द्वारा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

---विज्ञापन---

कहा जा रहा है कि जब रेप की ये घटना हुई तब मेवाराम जैन विधायक था। पीड़िता ने मेवाराम जैन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने एसपी, एसएचओ, एसआई पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाया। पीड़िता का ये भी कहना है कि मेवाराम जैन नाबालिगों का शौक रखता था। पीड़िता ने कहा कि मेवाराम जैन उसकी बेटी के सामने ही दुष्कर्म करता था।

---विज्ञापन---

कैसे फंसा मेवाराम जैन 

सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में मेवाराम जैन को एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दिखाया गया है। दरअसल, कुछ समय पहले जोधपुर के राजीव नगर थाने में एक विवाहिता ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। विवाहिता ने इस मामले में दो अश्लील वीडियोज का भी जिक्र किया था।

---विज्ञापन---

बेटी से भी रेप का आरोप

महिला ने मेवाराम जैन और उसके साथियों के खिलाफ दुष्कर्म और उसकी बेटी से भी रेप का आरोप लगाया है। फिलहाल हाईकोर्ट ने मेवाराम जैन की गिरफ्तारी पर 25 जनवरी तक रोक लगा रखी है। इस मामले में कुल 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। बता दें कि इससे पहले राजस्थान में करीब 13 साल पहले 2011 में कांग्रेस नेता महिपाल मदेरणा के सीडी कांड से भी सियासी भूचाल आ चुका है।

ये भी पढ़ें: गोपाल केसावत को एक साल की जेल और 20 लाख का जुर्माना, गहलोत सरकार में मिला था राज्य मंत्री का दर्जा

---विज्ञापन---

(fooplugins.com/)

First published on: Jan 07, 2024 05:10 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola