Rajasthan School Student Rape: राजस्थान के बाड़मेर जिले में गुरु शिष्य के रिश्ता शर्मसार हुआ है। सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले के शिक्षक ने छात्रा को हवस का शिकार बनाया। पीड़िता के पेट में दर्द होने के दौरान परिजन लड़की को अस्पताल ले गए। सोनोग्राफी में छात्रा के प्रेग्ननेट होने का पता चला। इसकी जानकारी डॉक्टर ने छात्रा के परिजन और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर रेप समेत एससी-एसटी धाराओं में मामला दर्ज कर दिया गया था। पीड़िता का इलाज अभी बाड़मेर के हॉस्पिटल में चल रहा है।
दो महीने पहले दो बार किया रेप
पीड़िता ने 2023 में 12वीं की परीक्षा थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल से उत्तीर्ण की थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले वह थाना क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल के बाहर से निकल रही थी। तभी टीचर बालाराम ने छात्रा को बहाने से स्कूल के अंदर बुलाया। आरोपी छात्रा को स्कूल के अंदर बने ऑफिस में ले गया। यहां टीचर ने उसके साथ दो बार रेप किया।इस दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई। जब इस बात टीचर को जब पता चला, तो 28 सितंबर को आरोपी ने पीड़िता पर अबॉर्शन करने का दबाव बनाया और दवाई लाकर दी।
इलाज के दौरान सोनोग्राफी में हुआ खुलासा
छात्रा को अचानक पेट में दर्द होने की वजह से परिजन उसे धनाऊ के प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। यहां डॉक्टर ने सोनोग्राफी करवाने को कहा। सोनोग्राफी में छात्रा के प्रेग्नेंट होने का पता चला। हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने इसकी ,सूचना पुलिस और छात्रा के परिजन दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस
हॉस्पिटल से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने पीड़िता के बयान लिये। जिसके आधार पर 2 अक्टूबर को आरोपी के खिलाफ रेप समेत एससी-एसटी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया ।
आरोपी टीचर छात्रा का पड़ोसी है
पुलिस के मुताबिक युवती और आरोपी टीचर दोनों एक-दूसरे पड़ोस में रहते हैं। इस वजह से पहले से इनकी जान पहचान था।। घटना के बाद से आरोपी टीचर फरार है, पुलिस मामला दर्जकर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
9 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
12 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines