के जे श्रीवत्सन, जयपुर: टोंक-सवाई माधोपुर नेशनल हाईवे-116 पर सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार की लग्जरी गाड़ी की टक्कर से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। घटना उनियारा थाना क्षैत्र के बाड़ा अब्दुल्लापुरा के पास उस समय हुई जब विधायक दानिश अबरार के तीन वाहनों का काफिला सवाई माधोपुर से टोंक की ओर आ रहा था। हालांकि जिस पजेरो गाड़ी से दुर्घटना हुई उसे उस समय कौन चला रहा था इसे लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

पुलिस ने दिया ये बयान

मृतक के परिजनों के अनुसार लोगों ने उन्हें बताया है कि उस गाड़ी में स्वयं दानिश अबरार सवार थे, लेकिन वाहन कौन चला रहा था इसकि स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। इधर पुलिस का कहना था कि उन्हें थाने पर दुर्घटना की सूचना मिली थी कि विधायक दानिश अबरार के वाहन से बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर लगी है। उसे गंभीर हालत में टोंक ले जाया गया। पुलिस का कहना था कि वाहन कौन चला रहा था इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस ने जिला मुख्यालय स्थित सआदत अस्पताल में रखवाए गए शहाबुद्दीन बंजारा के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जिस पजेरो वाहन से दुर्घटना हुई वह दानिश अबरार की माता यास्मिन अबरार के नाम रजिस्टर बताई जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ