Rajasthan News: राजस्थान के प्रतापगढ़ में दो मंदिरों से कुछ दिन पहले चंदन का पेड़, दानपात्र चोरी हो गया। मामले ने पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया है। दाता भेरू परिसर में स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर से चंदन का पेड़ चोरी होने का प्रदेश के हिस्ट्रीशीटर का कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने बताया कि चोर ने चंदन के पेड़ को चुराकर छोटासादड़ी का रहने वाला फैयाज मोहम्मद को बेचा था। इतना ही नहीं, चोर ने फैयाज के कहने पर ही चंदन का पेड़ चुराया था। फैयाज पर पहले से ही 16 मुकदमें दर्ज हैं। अब पुलिस ने उसपर चोरी के माल खरीदने पर 17वां मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: Rajasthan: बारिश में तिरपाल लगा किया अंतिम संस्कार, जिंदगी की जंग हारने के बाद सिस्टम से हारी महिला
क्या था पूरा मामला?
प्रतापगढ़ के बालाजी धाम मंदिर से दानपात्र और दाता भेरू परिसर में स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर से चंदन का पेड़ चोरी हो गया था। इसपर भक्तों में काफी रोष का माहौल रहा। मुकदमा दर्ज होने के बाद एसपी विनीत बंसल ने स्पेशल टीम बनाई। टीम ने CCTV फुटेज से मामले की जांच की तो खुलासा हुआ। फुटेज में दिख रहे श्यामलाल मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ ने उसने कबूल किया कि उसने अपने साथियों के साथ बालाजी धाम मंदिर से दानपात्र चुराया और दाता भेरू परिसर में स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर से चंदन का पेड़ भी उखाड़ ले गया।
हिस्ट्रीशीटर के कहने पर काटा था पेड़
16 मुकदमें दर्ज होने के बाद हिस्ट्री शीटर फैयाज मोहम्मद ने अपराध का रास्ता नहीं छोड़ा। हां तरीका जरुर बदल लिया। अब वह प्रत्यक्ष रुप से अपराध नहीं कर रहा है। उसने श्यामलाल मीणा को मंदिर से चंदन का पेड़ चुराने को कहा। श्यामलाल मीणा ने फैयाज के कहने पर चोरी को अंजाम भी दे दिया। लेकिन पुलिस की पूछताछ में वह सच नहीं छिपा पाया। इसके बाद हिस्ट्रीशटर फैयाज पर एक और मुकदमा दर्ज हो गया।
पुलिस गिरोह होने का कर रही शक
पुलिस इस चोरी को तस्करी से जोड़कर देख रही है। दोनों को जेल में बंद करने के बाद पुलिस और राज निकालने के लिए दोनों आरोपियाों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि यह कोई एक चोर का काम नहीं है। इसके पीछे पूरा गिरोह है जिसका नेटवर्क दूसरे जिलों तक भी फैला हो सकता है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस चोरी के पीछे सिर्फ लालच था या कोई संगठित माफिया? क्या फैयाज जैसे हिस्ट्रीशीटरों का नेटवर्क वन सम्पदा को निशाना बना रहा है?
यह भी पढ़ें: अमेरिका से इम्पोर्ट किए गए कोयला में खेल, राजस्थान में इंटरनेशनल घोटाले का ऐसे हुआ पर्दाफाश
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
6 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines