हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Rajasthan: पिकअप से बांधकर 4 मिनट में ATM उखाड़ ले गए 7 बदमाश, देखें VIDEO

विज्ञापन
ATM उखाड़ने के बाद पिकअप में लादते बदमाश।

Rajasthan: ATM लूट की कई वारदातें आपने सुनी और पढ़ी होंगी। लेकिन जयपुर में कुछ ऐसा हुआ, जो चौंकाने वाला है। यहां 7 नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में ATM लूटा। बदमाश ATM बूथ पर पिकअप लेकर पहुंचे थे। उन्होंने एक तार से ATM को बांधा फिर पिकअप से खींचकर उसे उखाड़ दिया।

इसके बाद उसे पिकअप में लादा और भाग निकले। बदमाशों ने यह पूरी वारदात महज 4 मिनट में की। लेकिन डेढ़ घंटे के भीतर सभी पकड़े गए। पुलिस का कहना है कि रेकी कर इस वारदात को अंजाम दिया गया। ATM में चार लाख 57 हजार रुपए थे।

देखिए VIDEO…

विज्ञापन

ATM में नहीं था कोई गार्ड

जयपुर से करीब 30 किमी दूर बगरू में लिंक रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच है। इसी बिल्डिंग में ATM भी है। लेकिन बूथ में कोई गार्ड नहीं रहता है। गुरुवार सुबह साढ़े तीन बजे 7 बदमाश वहां आए। करीब तीन मिनट तक बदमाशों ने कोई हलचल नहीं की। इसके बाद 6 बदमाशों ने गाड़ी से उतरकर पहले CCTV तोड़ा फिर ATM को तार से बांधकर उसे उखाड़ दिया।

इसके बाद ATM को पिकअप में लादा। कोई उसे देख न पाए, इसलिए एक कंबल से उसे ढक दिया। राहगीरों ने जब ATM का शीशा टूटा देखा तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। तत्काल इसकी सूचना बगरू थाना पुलिस को दी गई। बगरू पुलिस ने मौके पर जांच की तो पता चला कि बदमाशों की करतूत CCTV में कैद हुईहै। इसके बाद जिले की भी पुलिस अलर्ट हो गई। हर जगह नाकाबंदी करा दी गई।

विज्ञापन

ATM के साथ पकड़े गए बदमाश। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।

पुलिस की घेराबंदी देख भाग निकले चार बदमाश

गुरुवार सुबह 5 बजे दौसा पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर सिकंदरा चौराहे से पिकअप को पकड़ा। हालांकि चार बदमाश भागने में सफल रहे। तीन बदमाशों लोकेंद्र सिंह, गणेश चौधरी, हितेश सैनी को पुलिस ने पकड़ा है। लोकेंद्र की अलवर के रैणी थाने में हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है। जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने पिकअप पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। पूछताछ में बदमाशों ने कई लूट की वारदातों को स्वीकार किया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Sidharth Malhotra-Kiara Advani Wedding: सिद्धार्थ-कियारा की शादी में लगेगा राजस्थानी कल्चर का तड़का, जैसलमेर में शुरू हुई तैयारियां

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola