हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राजस्थान में ट्रक और कार में भीषण टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Rajasthan Road Accident Five family people died: राजस्थान के बाड़मेर से भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां पर कार और ट्रक में भयंकर टक्कर के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन

Rajasthan Road Accident Five family people died: राजस्थान के बाड़मेर के धोरीमना थाना क्षेत्र में कार और ट्रेलर गाड़ी की टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित छह लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में तीन बच्चों सहित एक परिवार के पांच लोग और एक शख्स की मृत्यु हो गई है।

आमने सामने से हुई कार और ट्रक में टक्कर

पुलिस ने कहा कि राजस्थान के बाड़मेर जिले में सोमवार शाम एक ट्रक और उनकी कार के बीच टक्कर में तीन बच्चों सहित एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य मौत हो गया। धोरीमन्ना स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) सुखराम विश्नोई ने कहा कि आमने-सामने की टक्कर में मरने वालों की पहचान धनराज (45), स्वरांजलि (5), प्रशांत (5), भाग्य लक्ष्मी (1), गायत्री (26) के रूप में हुई है।

 

ये भी पढ़ें: नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, 100 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकराईं, एक की मौत और कई घायल

विज्ञापन

आपको बता दें कि सुबह पंजाब के लुधियाना जिले में हादसा हुआ था। धुंध के चलते 100 से ज्यादा गाड़ियों की आपस में भीषण टक्कर हो गई थी। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है। जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना थी। यह हादसा दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर हुआ था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola