देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश होने की वजह से कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में नदियां और नाले पूरे उफान पर हैं। कई स्थानों पर तो रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच, राजस्थान में जुलाई में हुई बारिश को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजस्थान में जुलाई का महीना लगभग सात दशकों में सबसे अधिक बारिश वाला रहा है। इस दौरान पूरे राज्य में 285 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। राजस्थान में पिछली बार जुलाई में इतनी भारी बारिश वर्ष 1956 में हुई थी, जब 308 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इस साल हुई बारिश उस 69 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब है।
जयपुर की हालत पर कोर्ट ने जारी किया नोटिस
मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर में फिलहाल तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस है, आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) 95% है और 5.6 किमी/घंटा की गति से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। जयपुर में बारिश ने हालात इतने बिगाड़ दिए कि कुछ कोर्ट ने सवाल उठाया कि क्या जयपुर अपनी पहचान को बचा पाएगा या फिर यह डूबता शहर बन जाएगा? इसके साथ ही कोर्ट ने मुख्य सचिव, यूडीएच विभाग के प्रमुख शासन सचिव, जेडीसी और ग्रेटर व हेरिटेज नगर निगम आयुक्त को नोटिस भी जारी किया है। यह नोटिस जलभराव, टूटी सड़कों आदि को लेकर जारी किया गया है।
कहां-कहा जारी किया गया अलर्ट?
इसी के साथ मौसम विभाग ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, नागौर, जयपुर, दौसा और सीकर में बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि जोधपुर, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी और कोटा के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें : आपदा में फंसी आपदा मंत्री की कार, ट्रैक्टर से खींचकर निकालनी पड़ी बाहर
राजस्थान के अजमेर में लगातार बारिश के बाद 19 जुलाई की सुबह आनासागर झील उफान पर आ गई, जिससे जलभराव हो गया। लगातार भारी बारिश के कारण अजमेर शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया, जिसके चलते 19 जुलाई को सरकारी जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भी बारिश का पानी घुस गया। अजमेर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी पृथ्वीराज सिंह ने कहा कि मौसम विभाग ने आज के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है। सभी आम लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines