प्रताप सिंह खाचरियावास ने वसुंधरा राजे पर साधा निशाना, बोले- राजे के सक्रिय होते ही पूनिया गुट की हालत पतली

Pratap Singh Khachariyawas on Jaipur

जयपुर: राजस्थान की राजनीति में रोज नए-नए प्रसंग देखने को मिल रहे हैं। कांग्रेस और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के सक्रिय होते ही पूनिया गुट की हालत पतली हो गई है। खाचरियावास ने कहा कहा कि 4 साल में वसुंधरा राजे नजर नहीं आई। दूसरे नेता भी नजर नहीं आए।

विज्ञापन

आगे कहा कि राजस्थान में बीजेपी विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह से फेल हो गई है। अब केवल नाटक करके स्पीकर जोशी के पास गए है। आने वाले दिनों में बीजेपी की विदाई राजस्थान से ही शुरू होगी। बीजेपी ने गरीब के निवाले पर टेक्स लगा दिया। बीजेपी झूठ और फरेब की राजनीति करती है। कांग्रेस में नहीं है कोई गुटबाजी, जब हम चुनाव में जाएंगे तो एकजुट होकर जाएंगे।

विज्ञापन

वहीं एक सवाल के जवाब में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियवास ने स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीना के राहुल गांधी को राम बताने के बयान का समर्थन किया। मीडिया से बात करते हुए मंत्री खाचरियावास ने कहा कि परसादी लाल मीना के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश नहीं करना चाहिए था। भगवान राम का वंशज मैं भी हूं। आप भी है, हम सभी है। भगवान राम तो पूरे ब्रह्माण्ड के स्वामी है। परसादी लाल के बयान को सकारात्मक दृष्टि से लेना चाहिए था। तुलना करना आम बात है। परसादी लाल भगवान की भक्ति कम नहीं कर रहे थे। वह खुद राम भक्त है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ