Rajasthan News In Hindi: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए शनिवार सुबह अपनी नई टीम की घोषणा कर दी। इस लिस्ट में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 13 राष्ट्रीय सचिव, एक कोषाध्यक्ष और एक सह कोषाध्यक्ष का नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में राजस्थान के तीन नेताओं को भी स्थान मिला है। इस लिस्ट में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
जेपी नड्डा की इस टीम में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सुनिल बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। अल्का गुर्जर को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। देखा जाए तो इस सूची में तीनों नाम पहले से ही थे। अल्का गुर्जर पहले भी राष्ट्रीय सचिव के पद पर थीं वहीं वसुंधरा राजे भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पहले से थीं। सुनिल बंसल फिलहाल प. बंगाल, उड़ीसा और तेलगांना के प्रभारी हैं। अब उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।
सुनिल बंसल को मिला प्रमोशन
राष्ट्रीय महामंत्री सुनिल बंसल पहले यूपी में पार्टी महासचिव के तौर पर कार्य कर चुके हैं। उनके कार्यकाल में बीजेपी ने उत्तरप्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। उनकी सांगठनिक क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर प्रमोट किया है। वहीं पिछले दिनों मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुए महाजनसंपर्क अभियान का प्रभारी भी सुनिल बंसल को बनाया गया था।
https://twitter.com/BJP4India/status/1685150489724555264?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1685150489724555264%7Ctwgr%5E35b2c8ed7a6e30932783faced8873acdff2b4102%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Frajasthan%2Fvasundhara-raje-sunil-bansal-and-alka-gurjar-of-rajasthan-got-place-in-jp-nadda-s-new-team-bjp-2462682
वरिष्ठ नेताओं को केंद्र में रखना चाहती हैं बीजेपी
वहीं वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर बरकरार रख कर पार्टी हाईकमान ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि पार्टी अब उन्हें सीएम फेस के तौर पर राजस्थान में प्रोजेक्ट नहीं करेगी। वहीं इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह को भी पार्टी ने उपाध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो 3 महत्वपूर्ण राज्यों में चुनाव से पहले बीजेपी अपने वरिष्ठ नेताओं की भूमिका लगभग स्पष्ट कर चुकी हैं। और वैसे भी पार्टी पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि वह 4 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर ही लडे़गी।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
11 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
13 hrs agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
1 day ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
2 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
3 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
4 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
5 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
5 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
6 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines