Rajasthan Politics: केंद्रीय मंत्री शेखावत ने सीएम गहलोत पर साधा निशाना, बोले- राजस्थान सरकार इतिहास में सबसे भ्रष्ट

Rajasthan Politics, Gajendra Singh Shekhawat Slams Congress Governemnt
विज्ञापन

Rajasthan Politics: राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और उनकी लाल डायरी अभी प्रदेश में सियासी चर्चा का विषय बनी हुई है। रविवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पूरे राजस्थान में भ्रष्टाचार व्याप्त है। एक आम आदमी भी इस चीज की पुष्टि कर देगा कि राजस्थान में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है।

विधानसभा में गुढ़ा ने दिया था यह बयान

बता दें कि 20 जुलाई को विधानसभा में मणिपुर हिंसा पर हो रही बहस के दौरान पूर्व सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि मणिपुर हिंसा की बजाय राजस्थान सरकार को अपने गिरेबां में झांककर देखना चाहिए। इसके बाद गुढ़ा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था। अगले दिन गुढ़ा अपने साथ एक लाल डायरी लेकर विधानसभा पहुंचे और सदन के पटल पर रखने की मांग करने लगे। इसके बाद स्पीकर के आदेश पर उन्हें सदन से बाहर निकाल दिया गया। इस दौरान हुई हाथापाई में कांग्रेस विधायकों ने वह कथित डायरी उनके हाथ से छीन ली।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1685628068810108928?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1685628068810108928%7Ctwgr%5E4f902871c7b65ab176c6dc00277634b167c8d972%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Frajasthan%2Fgajendra-singh-shekhawat-taunt-on-congress-on-rajendra-gudha-dismissal-common-man-will-confirm-that-corruption-at-peak-2463623

प्रदेश सरकार इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार

इसी मुद्दे को आधार बनाकर रविवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि राजस्थान के सभी क्षेत्रों में भ्रष्टाचार सिर चढ़कर बोल रहा है। उनके एक बर्खास्त मंत्री ने हजारों लोगों के सामने कहा कि हमारे राजस्थान की सरकार इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार है।

ये भी देखेंः

विज्ञापन

https://www.youtube.com/watch?v=ZlFkUb_sUd8

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ