Rajasthan Politics: सीएम अशोक गहलोत ने सोमवार को 19 नए जिलों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने हवन पूजा कर विधिवत रूप से जिलों का उद्घाटन किया। इस असवर पर उन्होंने कहा कि पीएम पद का मान-सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री देश का होता है लेकिन उनके व्यवहार से ऐसा लगता है कि वे देश के नहीं एक पार्टी के प्रधानमंत्री हैं। उनके इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने निशाना साधते हुए कहा कि सीएम गहलोत हर कार्यक्रम में पीएम मोदी के खिलाफ ओछी टिप्पणियां कर राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम रहे हैं।
पीएम के कारण विश्व में बज रहा भारत का डंका
नेता प्रतिपक्ष ने ट्वीट कर लिखा कि वर्ष 2014 व 2019 के लोकसभा चुनावों में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जनता का अपार समर्थन हासिल कर इतिहास रचा था। आज समूचे विश्व में हिन्दुस्तान की धाक कायम करने का श्रेय उनको जाता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को अतंर्राष्ट्रीय संस्था मॉर्निंग कंसल्ट ने अपने सर्वे में विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता चुना। उन्होंने सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम के खिलाफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी हर कार्यक्रम में प्रतिदिन ओछी टिप्पणियां कर राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रहे हैं।
कांग्रेस का यह हश्र पीएम के कारण हुआ
राठौड़ ने आगे लिखा कि जिस जनसेवक के कार्यों को पूरी दुनिया सराह रही हैए उनके खिलाफ यह कहना कि वह सिर्फ बीजेपी और हिंदुओं के ही प्रधानमंत्री हैए यह बात मुख्यमंत्री जी को शोभा नहीं देती। शायद मुखिया जी भूल गये हैं कि श्री नरेन्द्र मोदी जी की लोकप्रियता के कारण ही कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में वर्ष 2014 में महज 44 सीटें व वर्ष 2019 में महज 52 सीटें ही जीत सकी। कांग्रेस को जनता ने इस कदर नकार दिया था कि वह विपक्ष के नेता के पद जितनी भी सीटें हासिल नहीं कर पाई।
यह कहा था सीएम ने
सीएम अशोक गहलोत सोमवार को नए जिलों के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वे पीएम पद का मान-सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री देश का होता है बीजेपी का नहीं हेाता है। पीएम को अब तक यह भ्रम है कि मैं बीजेपी का प्रधानमंत्री हूं तो उसके लिए क्या कर सकता हूं? उनका देश में जो व्यवहार है वो ऐसा है कि जैसे वो कि पार्टी के प्रधानमंत्री हैं। वो खाली हिंदूओं के प्रधानमंत्री हैं। यह बहुत खतरनाक बात है। आप लोकतांत्रिक प्रकिया से प्रधामनमंत्री बने हो। लोकतंत्र देश में कांग्रेस ने स्थापित की है। सीएम ने कहा कि आज देश में गरीब का मान-सम्मान पीएम की वजह से हैं।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
21 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
10 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
10 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
10 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines