Rajasthan Politics: रंधावा का पायलट विवाद पर बड़ा बयान, बोले- सीएम परिवार के हेड है, उन्हें जाकर पायलट से बात करनी चाहिए
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Politics: मुख्य सचेतक महेश जोशी के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस में बयानबाजियों का दौर जारी है। जोशी के इस्तीफे पर रंधावा ने कहा कि यह तो पहले ही हो जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि पार्टी में उदयपुर अधिवेशन में फैसला हो गया था कि कोई व्यक्ति दो पदों पर नहीं रह सकता। सीएम को यह बहुत पहले कर देना चाहिए था।
जोशी के बयान पर रंधावा ने कहा कि उनका ऐसा बयान आना ठीक नहीं है। अगर उन्हें लगता है कि 25 सितंबर की वजह से हुआ तो अभी उसके बारे में हाईकमान ने कोई बात नहीं की है। पार्टी के अधिवेशन में फैसला हुआ तो इस मैंने लागू कर दिया। रंधावा ने कहा- पूरी कांग्रेस एकजुट है। जो गिले शिकवे हैं, वे दूर हो जाएंगे। राजनीति में कुछ भी स्थायी नहीं होता।
पायलट पर रंधावा ने कहा कि उनकी बात मेरे आने से पहले की है। उनका मामला हाईकमान की नजर में है। एक्शन होगा या नहीं, यह तो मुझे नहीं पता। मैं तो हाईकमान के आदेश को 15 मिनट में लागू कर दुंगा। उन्होंने सीएम गहलोत पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि सीएम परिवार के मुखिया है। अगर परिवार में कोई मनमुटाव है तो गहलोत साहब उनके पास जाकर बात करनी चाहिए।
पायलट की भूमिका पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी भूमिका हमेशा ही रहेगी। वे हमारी पार्टी की अमूल्य धरोहर है। उनके पिता भी कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं। रंधावा ने कहा कि किसी को इग्नोर नहीं किया जा सकता। गहलोत साहब तीन बार जनरल सेकेट्री रहे, तीन बार सीएम रहे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: