हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan Politics: सरदारशहर उपचुनाव से पहले राजकुमार रिणवां और जयदीप डूडी ने थामा BJP का दामन

विज्ञापन
राजकुमार रिणवां भाजपा में शामिल

चूरू: सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस से दो बड़े नेताओं की घर वापसी हुई है। शनिवार को सरदारशहर विधानसभा में जनसभा के दौरान कांग्रेस पार्टी से दो बड़े नेता राजकुमार रिणवां और जयदीप डूडी बीजेपी में शामिल हो गए। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने सरदारशहर में दोनों को भाजपा परिवार में शामिल किया।

बता दें रिणवां पिछली वसुंधरा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। जबकि डूडी पूर्व संसदीय सचिव रहे हैं। राजकुमार रिणवां आज अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए है। राजस्थान बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने रिणवा और पूर्व संसदीय सचिव जयदीप डूडी को भाजपा का सदस्यता दिलाई। चूरू जिले के सरदारशहर में आज दोनों को शामिल किया गया।

घर वापसी के इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल,सांसद रामसिंह कस्वां और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने रिणवा की घर वापसी पर कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन

दरअसल, करीब चार साल बाद पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने बीजेपी छोड़ दी थी। वसुंधरा सरकार में देवस्थान मंत्री रहे रिणवा टिकट कटने से नाराज हो गए और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। रिणवा रतनगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर वसुंधरा सरकार में मंत्री बने थे। टिकट कटने के बाद रिणवा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और उसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव में एक सभा में कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन किया था।

उल्लेखनीय है कि सरदारशहर चुरू विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। मतदान पांच दिसंबर को व मतगणना आठ दिसंबर को होगी। यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अनिल शर्मा और भाजपा ने अशोक पींचा को उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola