Rajasthan Politics: नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ शनिवार को सीकर में रहे। जहां उन्होंने 27 जुलाई को सीकर में नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने सीएम गहलोत पर जमकर सियासी हमला किया। उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत जब बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के निर्वाचन क्षेत्र उदयपुरवाटी आए थे तब उन्होंने कहा था कि गुढ़ा जी आप नहीं होते तो मेरी सरकार नहीं बनती।
राठौड़ ने कहा कि लेकिन जब से गुढ़ा पायलट के साथ उनकी जन संघर्ष यात्रा के सहभागी बने तो सीएम के आंख की किरकिरी बन गए। उन्होंने कहा कि गुढ़ा ने कोई अलग बयान नहीं दिया है उन्होंने वहीं कहा है जो आम आदमी कह रहा है।
महिला अपराध रोकने में सरकार विफल
राठौड़ ने कहा कि विधानसभा में गुढ़ा ने कहा कि मणिपुर की बात छोड़ो पहले राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार की बात करो। राजस्थान में महिला अत्याचार रोकने में सरकार विफल रही है। राठौड़ ने कहा कि सीएम गहलोत को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्हें क्यों बर्खास्त किया गया। सारी बात सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा कि हम राजेंद्र राठौड़ की जांच करवाएंगे वह उनके साथ मिले थे या नहीं।
डोटासरा पर साधा निशाना
इस दौरान राठौड़ ने डोटासरा पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरी जांच करवाने से पहले सचिवालय में जो पैसे मिले हैं उसकी जांच करवा ले, पेपरलीक मामले में आरपीएससी के सदस्य पकड़े गए हैं उनकी जांच करवा लें। इन्हीं की सरकार में पूर्व मंत्री रहे गोपल केसावत पैसा लेते पकड़े जाते हैं उनकी जांच करवा ले। महिला दुष्कर्म के नाम पर खाजूवाला हो या हिंडौन उसकी भी जांच करवा ले तो ठीक होगा।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
15 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
17 hrs agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
1 day ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
2 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
3 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
4 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
5 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
5 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
6 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines