Rajasthan Politics: सचिन पायलट समर्थक कांग्रेस विधायक इंद्राज सिंह गुर्जर ने मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के खिलाफ केस दर्ज होने पर निशाना साधा है। उन्हाेंने कहा कि सरकार पेपर लीक के दोषियों को तो पकड़ नहीं पा रही है और सरकार के ही एक मंत्री के कहने पर एफआईआर दर्ज कर ली जाती है। इसके बाद इंद्राज गुर्जर ने सीएम गहलोत गुट पर निशाना साधा है।
पेपरलीक वाले खुले घूम रहे हैं
उन्होंने कहा कि पेपरलीक करने वाले खुले घूम रहे हैं। पायलट ने एक बात उठाई थी कि जब पेपरलीक में अफसर और नेता शामिल नहीं है तो आरपीएससी से पेपर आउट कैसे हुआ? जब तक कोई शामिल नहीं होगा तो चीजें बाहर कैसे आ सकती हैं?
गुर्जर ने निशाना साधते हुए कहा कि पेपरलीक की जांच की जगह इस बात की जांच की जा रही है कि पायलट के साथ कौन हैं, कौन पायलट के साथ दौरे कर रहा है? कौन वापस सरकार रिपीट करवाने की बात कर रहा है।
अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
इंद्राज ने प्रदेश के गृह विभाग पर निशाना साधा। बता दें कि गृह विभाग सीएम के पास है। उन्होंने कहा कि जो गृह विभाग नकल गिरोह और नकल माफिया को नहीं पकड़ पा रहा है वह अपने ही सरकार के मंत्री के खिलाफ एक फ्रॉड के कहने पर केस दर्ज कर रहा है। गुर्जर ने कहा कि जो व्यक्ति कांग्रेस को मजबूत करने की बात कर रहा है, उसके खिलाफ इस प्रकार अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
1 day agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
1 day agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
4 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
5 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
11 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
16 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
16 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines