हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan Politics: 9 अगस्त को मानगढ़ धाम में राहुल गांधी की सभा, डोटासरा बोले- इतने लोग आएंगे कि लाइनें लगेगी

विज्ञापन

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस के आला नेता इन दिनों राहुल गांधी की 9 अगस्त को मानगढ़ धाम में होने वाली सभी की तैयारियों में व्यस्त है। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और तीनों सह प्रभारी समेत कई बड़े नेता राहुल गांधी रैली को सफल बनाने के लिए घर-घर महाजनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस दौरान उदयपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि लोगों के आने की चिंता नहीं है, इतने लोग आएंगे, लाइनें लगेगी उनकी व्यवस्था कैसे हो इसकी चिंता थी।

भाजपा चाहती है हम उनकी पिच पर खेले

राहुल गांधी की सभा को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आदिवासियों से गहरा लगाव है। भाजपा की केंद्र सरकार ने आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया। डोटासरा ने कहा कि भाजपा चाहती है कि हमारे पिच पर खेले जबकि हम चाहते है कि हम विकास के पिच पर खेलेंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए डोटासरा ने कहा कि इनके चक्कर में पहले कोई आ गया होगा, अब हम नहीं आने वाले है।

बीजेपी के षड्यंत्र से हम नहीं डरने वाले हैं

डोटासरा ने बीजेपी को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि भाजपा से कौन डर रहा है, हम तो इनके षड्यंत्र से नहीं डर रहे है। उन्होंने कहा कि अब तो प्रदेश की जनता भी समझ गई है और मौका आने पर जवाब देगी। डोटासरा ने कहा कि भाजपा के मेरे प्रति आक्रमक होने या न होने से क्या फर्क पड़ेगा। मैं पिछले 3 बार से उनके खिलाफ लड़कर जीता हूं। भाजपा और संघ वाले अपना काम करेंगे और हम हमारा काम करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान में पिछले 9 साल में कभी 25 सांसदों को काम करते देखा है क्या? वे बोले भाजपा से कौन डर रहा है, इनके षड्यंत्र से हम नहीं डरने वाले हैं।

ये भी देखेंः

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें