हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan Politics: पायलट समर्थक विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने सीएम पद को लेकर किया बड़ा दावा, जानें अंदर की बात

विज्ञापन

Rajasthan Politics: राजस्थान में सचिन पायलट गुट ने सीएम पद को लेकर बड़ा दावा किया है। पायलट समर्थक विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि रायपुर अधिवेशन के बाद कभी भी बदलाव हो सकता है।

अटकलों का बाजार गर्म

विधायक बैरवा के दावों में कितना दम है? इस बात का तो पता नहीं, लेकिन उनकी इस टिप्पणी के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले सचिन पायलट ने एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा था कि आखिर किसके दबाव में आकर विधायकों ने इस्तीफे दिए थे इसकी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी के तीन नेताओं को अनुशासनहीनता का नोटिस दिया था, लेकिन उसके बावजूद उनके उपर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पायलट ने कहा कि नियम सभी के लिए समान है, चाहे कोई छोटा हो या बड़ा।

विज्ञापन

दोनों को बताया पार्टी का असेट्स

बैरवा ने पायलट और गहलोत दोनों को पार्टी की संपत्ति बताया। उन्होंने कहा कि गहलोत पार्टी के फिक्स्ड डिपाॅजिट और पायलट वर्किंग कैपिटल हैं। पायलट ने कहा कि राजस्थान में हर पांच साल में सरकार बदलने का ट्रेंड तोड़ना है तो कांग्रेस से जुड़े मसलों पर जल्द फैसले की जरूरत है। गौरतलब है कि सितंबर के अंत में बुलाई गई सीएलपी में पायलट को सत्ता सौंपने की अटकलें थीं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola