Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सोमवार को श्रीगंगानगर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उससे पहले पायलट भीमराव रामराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।
पायलट की जनसभा गोल बाजार में अंबेडकर चैक पर होगी। दोपहर 12 बजे पायलट यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। दलित एक्शन कमेटी के बैनर तले हजारों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
स्कूल और धर्मशाला का करेंगे उद्घाटन
पायलट की इस जनसभा में विशिष्ट अतिथि एमएलए राजकुमार गौड़, कांग्रेस नेता अशोक चांडक, जिला प्रमुख कुलदीप इंदौरा, नगर परिषद् सभापति करुणा चांडक, पूर्व जिला कलेक्टर महावीर प्रसाद शर्मा और अन्य लोग मौजूद रहेंगे। इस दौरान पायलट हरिजन बस्ती के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल और जीनगर धर्मशाला में लाइब्रेरी का भी लोकार्पण करेंगे।
अब इसके सियासी मायने समझिए
राजस्थान के विधानसभा चुनावों में फिलहाल 9 महीने का वक्त बचा है। लेकिन इससे पहले ही सियासी सुगबूगाहट पार्टी के अलावा नेताओं में भी शुरु हो चुकी है। इससे पहले बजट से पूर्व भी सीएम कई किसान सम्मेलनों को संबोधित कर चुके हैं। उस समय भी उन्होंने पेपर लीक प्रकरण को लेकर सीएम पर निशाना साधा था।
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो पायलट की यह जनसभा शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखी जा रही है। क्योंकि आलकमान द्वारा सीएम पद को लेकर उनकी ताजपोशी में कहा गया था कि उनके पास जनाधार नहीं है। शायद पायलट जनसभाओं के द्वारा अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
बिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 hr agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
10 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
11 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines