Rajasthan Politics: कांग्रेस विधायकों ने की थी गुढ़ा से मारपीट, विधायक चंद्रभान बोले- गवाही की जरूरत पड़ी तो मैं तैयार

Rajasthan Politics, Chandrabhan Singh Akiya gave big statement

Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में इन दिनों राजेंद्र गुढ़ा की लाल डायरी का मुद्दा छाया हुआ है। इस मुद्दे को लेकर रोज नेताओं के बयान सामने आ रहे है। ताजा बयान चित्तौड़गढ़ से बीजेपी विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने दिया है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र गुढ़ा के साथ सदन में हुई मारपीट को उन्होंने अपनी आंखों से देखा। राजेंद्र गुढ़ा को उन्हीं की पार्टी के विधायकों ने लात मारी और मारपीट की। विधायक ने कहा कि जरूरत हुई तो वो इस मामले में गवाही भी देने को तैयार है।

यह हुआ था उस दिन

बता दें कि 21 जुलाई को विधानसभा में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा लाल डायरी लेकर विधानसभा पहुंचे थे। इस दौरान शांति धारीवाल गुढ़ा को सदन से बर्खास्त से करने का प्रस्ताव पेश कर रहे थे। तभी गुढ़ा डायरी लेकर आसन के पास पहुंच जाते हैं। इसके बाद स्पीकर के आदेश पर मार्शल उन्हें सदन से बाहर निकाल देते हैं। इस दौरान हुई हाथापाई में कांग्रेस विधायक उनके हाथ से वह कथित लाल डायरी छीन लेते हैं। आक्या ने बताया कि उस दौरान सदन में सभी मंत्री और विधायक गण मौजूद थे।

गवाही की जरूरत पड़ी तो मैं तैयार

विधायक ने आक्या ने बताया कि मेरे आंखों के सामने कांग्रेस नेता राजेंद्र गुढ़ा के साथ मारपीट की गई। राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में पटल पर डायरी रखने की प्रार्थना की लेकिन शांति धारीवाल ने उनको लात मारी और शिव विधायक अमीन कागजी ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद कई मंत्री और विधायकों ने उनके साथ मारपीट की। आक्या ने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और सभी भाजपा विधायकों ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश की।

चंद्रभान सिंह ने बताया कि राजेंद्र गुढ़ा मजबूत आदमी है, कोई कमजोर आदमी होता तो कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों पर धारा 307 लगा देते। उन्होंने कहा कि अगर कहीं पर मुझे गवाही देने की जरूरत पड़ी तो इसके लिए मैं तैयार हूं।

ये भी देखेंः

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ