Rajasthan Politics: राजेंद्र गुढ़ा को केबिनेट से बर्खास्त करने के बाद उनके लगाए गए आरोपों से अब कांग्रेस की अंदरूनी सियासत तेज हो गई है। जलदाय मंत्री महेश जोशी ने कहा कि वे गुढ़ा पर मानहानि का मामला दर्ज करवाएंगे। गुढ़ा ने मंगलवार को उदयुपर वाटी में कहा था कि कांग्रेस सरकार के कई मंत्री रेपिस्ट है।
जयदाय मंत्री महेश जोशी ने प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- मैं राजेंद्र गुढ़ा के खिलाफ मानहानि की एफआईआर करवा रहा हूं। वकीलों से राय ले रहा हूं, उसके बाद थाने में जाकर केस करूंगा। उन्होंने मुझ पर जो आरोप लगाए हैं उसका जवाब उन्हें कोर्ट में देना होगा।
गुढ़ा बीजेपी से मिलकर बदनाम कर रहे हैं
महेश जोशी ने कहा कि राजेंद्र गुढ़ा बीजेपी के साथ मिलकर कांग्रेस को बदनाम कर रहे हैं। एक चीज को डायरी जैसा बताया जा रहा है जो डायरी लग ही नहीं रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी भी इस षड्यंत्र में शामिल है। गुढ़ा विधानसभा में जिस लाल डायरी को लहरा रहे थे, वे खुद चाह रहे थे कि वह इधर-उधर हो जाए।
जोशी ने कहा कि जिस समय विधानसभा में डायरी लहरा रहे थे, उसके कुछ देर बाद ही बीजेपी विधायक भी छोटी-छोटी लाल डायरियां लेकर आ गए। जिस समय गुढ़ा मामला उठा रहे थे उसी समय बीजेपी के विधायक भी लाल डायरियां लहरा रहे थे। यह सब कुछ साजिशन लग रहा है।
मणिपुर जल रहा है, केंद्र सरकार सो रही है
जोशी ने कहा कि मणिपुर जल रहा है और केंद्र सरकार सो रही है। वहां महिला अत्याचार की ऐसी घटनाएं हो रही हैं और विपक्ष के आवाज उठाने के बाद लंबे समय तक बीजेपी नेता कुछ नहीं बोले। बाद में पीएम ने एक छोटा सा बयान जारी कर इतिश्री कर ली। लाॅ एंड ऑर्डर को लेकर उन्होंने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था अच्छी है। पीएम मोदी ने मणिपुर की तुलना राजस्थान करके प्रदेश के स्वाभिमान को चोट पहुंचाई है।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines