Rajasthan Politics: बीजेपी महिला मोर्चा आज नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत बुधवार को कांग्रेसी विधायकों के घरों पर थाली बजाकर प्रदर्शन करेगी। पूरे प्रदेश में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता महिला अत्याचार व कानून व्यवस्था को लेकर यह प्रदर्शन करेंगी।
प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने बताया कि गहलोत राज में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। सड़क से लेकर स्कूल, काॅलेज और कार्यस्थल पर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बता दें कि राजस्थान में बीजेपी इन दिनों नहीं सहेगा राजस्थान अभियान चला रही है। जिसके तहत प्रदेश के सभी मोर्चा को सक्रिय कर अलग टास्क दिया गया है।
युवा मोर्चा निकालेगा बाइक रैली
इसी क्रम में महिला मोर्चा को विधायकों के घरों पर थाली प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी मिली हैं। इस प्रदर्शन के बाद हम शक्ति केंद्र व मंडल स्तर पर जनसंपर्क करके आमजन को 1 अगस्त को होने वाले प्रदर्शन को लेकर आह्वान करेगी। वहीं कल यानि गुरुवार को प्रदेश की सभी 200 विधानसभाओं में बीजेपी युवा मोर्चा मोटरसाइकिल रैली का आयोजन करेगा। इस रैली में विधानसभा के बीजेपी कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची ने कहा कि हम मोटरसाइकिल रैली कर युवाओं को जागरूक करेंगे।
चेची ने कहा कि यह सरकार युवाओं के सपनों पर कुठराघात कर रही हैं। प्रदेश में हर दिन पेपरलीक हो रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर हैं ऐसे में प्रदेश का युवा आक्रोशित हैं। प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, किसानों समेत हर मुद्दे पर बीजेपी प्रदर्शन कर रही हैं।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
9 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
22 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
22 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines