Kirodi Lal Meena ministerial status: राजस्थान में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को लेकर कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डाॅ. किरोड़ीलाल मीणा मंत्री हैं या नहीं, किसी को पता नही है। न तो उनको मंत्रिमंडल में रखा जा रहा है, और नहीं उनके हटाया जा रहा है। न उनको काम दिया जा रहा है, न उनसे काम करवाया जा रहा है। ऐसे में वो मंत्री कैसे है? ये असमंजस की स्थिति में है।
सरकार में डिपार्टमेंट है, अगर किसी व्यक्ति को शपथ दिलाई गई है तो उनसे काम करवाओ, या उनको फ्री कर दो। इतने सारे पुराने नेता हैं, नए को वो पचा नहीं पा रहे हैं। सरकार में इतना खिंचाव है कि बड़ा कन्फ्यूजन वाला मैसेज पूरे प्रदेश में जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Dungarpur News: महाकुंभ से लौटते समय 3 लोगों की मौत, क्रूजर जीप को ट्रॉले ने मारी टक्कर
इंदिरा गांधी विवाद पर क्या बोले सचिन पायलट?
टोंक से कांग्रेस के विधायक सचिन पायलट सोमवार को अजमेर में थे। इस दौरान पायलट ने बिजयनगर रेप कांड और विधानसभा में हुए गतिरोध को लेकर अपनी बात रखी। पायलट ने कहा कि कुछ दिन पहले सदन में स्वर्गीय इंदिरा गांधी को लेकर बातें बोली गई, वह अशोभनीय थी। ऐसी शख्सियत के बारे में टिप्पणी करना गलत था। मुझे लगता है कि हर व्यक्ति को अपने शब्दों का सोच-समझकर इस्तेमाल करना चाहिए। छोटी और ओछी भाषा का इस्तेमाल कभी नहीं करना चाहिए।
बीजेपी में आपस में खींचतान
पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा बीजेपी में आपस में खींचतान है। सरकार का पहला साल सबसे महत्वपूर्ण होता है। लेकिन इन्होंने इसे गंवा दिया। भाजपा नेतृत्व में आपस में बहुत खींचतान है। वहीं बिजयनगर दुष्कर्म और ब्लैकमेल कांड पर पायलट ने कहा कि राजस्थान में लाॅ एंड ऑर्डर नहीं है। महिला उत्पीड़न जैसे अपराध बढ़ रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः बजट सेशन में BJP मंत्री बाबूलाल खराड़ी को क्यों हुईं शर्मिंदगी? बिरसा मुंडा से जुड़ा कनेक्शन
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
9 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines