Rajasthan Politics: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को जयपुर में थे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठकें की। बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक के बाद बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने भाजपा के चार नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की। जिसमें उनसे पार्टी रणनीति को लेकर चर्चा की गई। अलग-अलग नेताओं के बारे में फीडबैक लिया गया। सूत्रों की मानें तो चारों नेताओं की आगामी चुनाव में उनकी भूमिका को लेकर भी मंत्रणा की गई।
इन नेताओं से की अलग-अलग चर्चा
पार्टी अध्यक्ष ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ अलग-अलग चर्चा की। सियासी गलियारों में चर्चा तो इस बात की भी है कि चारों नेताओं के बीच चल रहे आपसी मनमुटाव को समाप्त करने को नड्डा ने इनसे अलग-अलग बैठक की।
पिछले दिनों वसुंधरा राजे ने आगामी चुनाव में अपनी भूमिका को लेकर दिल्ली में जेपी नड्डा से मुलाकात की थीं। वसुंधरा पार्टी के कार्यक्रमों में भी नजर नहीं आती। हालांकि आला नेताओं से जुड़े कार्यक्रमों में वे जरूर नजर आती हैं। कुल मिलाकर पार्टी में वसुंधरा राजे और उनके विरोधी गुट के नेताओं से नड्डा की अलग-अलग मुलाकात कुछ बड़े संकेत का इशारा कर रही है।
जल्द होगी चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा
इससे पहले नड्डा ने बीजेपी की कोर कमेटी की मीटिंग ली। मीटिंग में परिवर्तन यात्रा को लेकर रणनीति बनाई गई। वहीं सूत्रों की मानें तो पार्टी अगले सप्ताह चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर सकती है। यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि पार्टी चुनाव प्रबंधन समिति की जिम्मेदारी किसे सौंपती है।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 hrs agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
20 hrs ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
2 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
3 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
4 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
4 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
5 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
6 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines