Rajasthan Politics: भले ही कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट की लड़ाई खत्म होने का दावा किया हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। अब नए कयासों ने जन्म ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सचिन पायलट जल्द नई पार्टी बनाने का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नई पार्टी बनाने की बात को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ऐसा कुछ नहीं है। पायलट पहले भी नहीं चाहते थे और न ही अभी ऐसा चाहते हैं।
वहीं, उनके करीबी लोगों का कहना है कि सचिन पायलट अपनी मांगों पर अडिग हैं और वे पार्टी आलाकमान के अंतिम फैसले का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस नेता पायलट पिछली वसुंधरा राजे सरकार के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इनमें पेपर लीक का मामला भी शामिल है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1666053212091355136?s=20
चुनाव से पहले लड़ाई खत्म करना चाहती है कांग्रेस
सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पायलट ने पिछले हफ्ते पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ बैठक की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। 2018 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी थी। तब से गहलोत और उनके पूर्व डिप्टी सीएम पायलट के बीच संघर्ष की स्थिति है। पार्टी इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दोनों के बीच शांति कायम करने की कोशिश कर रही है।
तो 11 जून को ऐलान होगी नई पार्टी?
अटकलें लगाई जा रही हैं कि पायलट 11 जून को दौसा में अपने पिता की पुण्यतिथि पर अपने राजनीतिक भविष्य पर फैसला ले सकते हैं। राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी दौसा में जोरों पर चल रही है और इसकी देखरेख पायलट के करीबी माने जाने वाले कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा कर रहे हैं। मीणा ने संवाददाताओं से कहा कि मुझे नहीं पता कि नई पार्टी की अटकलें कहां से शुरू हुईं। मुझे इस तरह की अटकलों में कोई दम नहीं दिखता। मैं पार्टी की विचारधारा के अनुसार काम करता हूं।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
10 hrs agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
12 hrs agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
3 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
4 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
10 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
14 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
15 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines